फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: जब साली की बात सुनकर जीजा जी हो गए बेहोश, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sat, 18 May 2024 04:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Chutkule: जोक्स और चुटकुले हंसाने में आपकी काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसने का सिलसिला...

शाम को बाजार में भीड़ थी

इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......

बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....

मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......

पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....

पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....

पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....

पत्नी- नहीं दूंगी

पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं

पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
जीजा- बताओ स्वर और व्यंजन में क्या फर्क होता है?
साली- स्वर मुंह से बाहर निकलते हैं और व्यंजन मुंह के अंदर ही रह जाते हैं।
साली साहिबा की बात सुनकर जीजा जी बेहोश हो गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
अकबर- बीरबल मुझे बताओ अपने स्टाफ में सबसे ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे? 
बीरबल- महाराज मैं सब को बुला लेता हूं फिर बताता हूं. बीरबल सबको बुलाता है और 11वें का हाथ पकड़ कर कहता है महाराज यही है वो जिसने सबसे ज्यादा काम किया है।
अकबर- तुमने कैसे पहचाना इसको?
बीरबल- महाराज मैंने इसकी मोबाइल चेक किया है और इसके मोबाइल की बैटरी 98 % है। 

Jokes: इंस्पेक्टर- तुमने इतनी शराब क्यों पी रखी है? संता ने दिया मजेदार जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पप्पू- यार रात भर ट्रेन में मुझे नींद ही नहीं आई । ऊपर की सीट मिली थी, साथ ही साथ गर्मी भी बहुत थी।
गप्पू- अरे तो सीट बदल लेना चाहिए था।
पप्पू- कैसे बदलता? नीचे के सीट वाला आया ही नहीं था।
पप्पू की दिमागबाजी देखकर गप्पू हैरान रह गया।

Jokes: सुबह-सुबह भगवान को कोसने लगा शख्स, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पति- डॉक्टर ने चाय फीकी पीने को कहा है...
पत्नी- अलग-अलग चाय नहीं बनाऊंगी, लड्डू खा कर पी लेना, फीकी लगेगी...!
पति बेहोश...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें