फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी चुटकुले: लड़की वाले- जी आपका लड़का क्या करता है? लड़के वालों ने दिया गजब का जवाब

Mon, 06 May 2024 04:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
हिंदी चुटकुले: हंसने से मन प्रसन्न रहता है। तनाव से व्यक्ति दूर रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव दूर रहता है। इसके साथ ही आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसलिए आज आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

कलयुगी सास से परेशान होकर बहू चिल्लाकर भगवान से बोली...
बहू- हे भगवान ऐसी जिंदगी से तो मौत अच्छी है। उठा ले मुझे।
तभी भगवान ने यमदूत को भेजा...
यमदूत बोला- तुमने याद किया मुझे और मैं आ गया।
बहू- अरे अब क्या मैं गुस्सा भी नहीं कर सकती।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
चिंटू-पिंटू से...ये बात समझ में नहीं आती कि शराब की दुकान का वास्तुशास्त्र कौन बनाता है।
चाहे नाले पर हो, दक्षिण दिशा में हो,
सामने गड्ढा हो, बिजली का ट्रांसफार्मर हो या कैसा भी वास्तु दोष हो,
दुकान पर भीड़ हमेशा बनी ही रहती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता- मैंने एक चीज बनाई है जिससे तू दीवार के आर पार देख सकते हैं।
बंता- वाह, ऐसी क्या चीज बनाई है?
संता- छेद।
बंता- आज तक हंसने में लगा है...

चुटकुले: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
लड़की वाले - जी आपका लड़का क्या करता है?
 लड़के वाले - जी वो पायलट है।
 लड़की वाले - जी कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है?
 लड़के वाले - जी वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता है।
 इसे सुनकर लड़की वालों का सिर चकरा गया।

जोक्स: टीचर- तुम्हारा फ्रेंड और तुम्हारी गर्लफ्रेंड डूब रहे हों, तो किसको बचाओगे? संता ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
यमराज (औरत से)- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत- बस दो मिनट दे दो।
यमराज- दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी?
औरत- फेसबुक पर स्टेटस डालना है, Traveling to Yamlok।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें