Hindi Chutkule: अगर हमें मानसिक तनाव और इससे होने वाली बीमारियों से बचना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से उदासी दूरी रहती है और घर में खुशहाली रहती है। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम कभी भी हंस सकते हैं। आप हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
मास्टर जी- चिंकू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
चिंकू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
चिंकू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
चिंकू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
चिंकू- फिर क्या अचानक लाइट चली गई और तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!