फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: ब्वॉयफ्रेंड- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो? गर्लफ्रेंड का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे

Thu, 17 Oct 2024 06:24 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funy Jokes: हंसना हर किसी के जीवन का वो अनमोल उपहार है जो न सिर्फ हमें खुशी देता है बल्कि हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से हमारा मानसिक तनाव कम होता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत बना रहता है। हंसने से हमारे शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसे खुशी का हार्मोन भी कहा जाता है। यह हार्मोन हमारे मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है जिससे हमें अधिक आराम महसूस कराता है। इसलिए हम आपके लिए गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आप पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला-

गर्लफ्रेंड- जानू, हम कहां जा रहे हैं?
ब्वॉयफ्रेंड- लॉन्ग ड्राइव पर
गर्लफ्रेंड- अरे पहले क्यों नहीं बताया
ब्वॉयफ्रेंड- यार मुझे भी अभी-अभी पता चला, जब ब्रेक फेल हो गया तब...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
ब्वॉयफ्रेंड- भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने के साथ इतना मूर्ख क्यों बनाया?
गर्लफ्रेंड- हम दोनों को मिलाने के लिए
ब्वॉयफ्रेंड- वह कैसे?
गर्लफ्रेंड- मैं सुंदर थी इसलिए तुम मेरी तरफ आकर्षित हुए 
और मैं मूर्ख थी इसलिए तुम्हारी तरफ आकर्षित हुई।
ब्वॉयफ्रेंड बेहोश...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
गर्लफ्रेंड- मैं तुम्हें छोड़ कर जा रही हूं! ब्रेक अप
ब्वॉयफ्रेंड- हां 'जान' छोड़ो अब
गर्लफ्रेंड- बस आपकी यही 'जान' कहने की आदत हमेशा मुझे रोक लेती है...
 

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
ब्वॉयफ्रेंड- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो..? 
गर्लफ्रेंड - अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना कमीना मिल जाये..! 
गर्लफ्रेंड - तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो..? 
ब्वॉयफ्रेंड- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से पाली हुई नागिन मिले..! 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
गर्लफ्रेंड- डार्लिंग, तुम हफ्ते में कितनी बार दाढ़ी बनाते हो?
ब्वॉयफ्रेंड - दिन में 20-30 बार!
गर्लफ्रेंड- पागल हो एक दिन में 20-30 बार कौन दाढ़ी बनाता है?
ब्वॉयफ्रेंड- अरे मैं नाई हूं, तो जितने ग्राहक आते उन सभी का बनाना होता है!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें