Chutkule in Hindi: काम के बढ़ते दबाव की वजह से लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास परिवार के साथ बैठकर हंसी मजाक करने का भी समय नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में मानसिक तनाव से दूर रखने में हंसी हमारी काफी मदद कर सकती है। अगर आप अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए जोक्स (Social Media Viral Jokes in Hindi) को पढ़कर आप हंस सकते हैं।
संता एक डॉक्टर के पास गया और उस से पूछा
संता- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला: 300 रुपए.
संता- ठीक है, तो चलिए।
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा.
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा: मरीज किधर है?
संता- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है पागल, टैक्सी वाला 500 रुपए मांग रहा था और तू 300 में ले आया!