Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
पत्नी- मेहमान आ रहे हैं और घर में दाल के सिवाय कुछ बना नहीं है।
पति- जब वे आएं तो किचन में एक बर्तन गिरा देना, और जब मैं पूछू तो कहना कि शाही पनीर गिर
गया!
फिर दूसरा बर्तन गिराना और कहना पनीर भुज्जी भी गिर गई !!
फिर मैं कहूंगा चलो दाल ही ले आओ.. मेहमानों के आने के बाद बर्तन गिरने
की आवाज़ आई,
पति- क्या हुआ??
पत्नी- भंगड़ा पा ले कंजरा..
दाल ही गिर गई !!