फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब संता ने बंता को बताया शादी के बाद पत्नी को बेगम क्यों कहते हैं, पढ़िए वायरल जोक्स

Wed, 24 Jul 2024 03:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: आप जब हंसते-मुस्कुराते और खुश रहते हैं, तो आपका तनाव दूर होता है जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी भी है। मेडिकल साइंस के मुताबिक, हंसी शरीर में मेलाटोनिन नामक हार्मोन रिलीज करती है, जिससे अच्छी नींद आती है। इसलिए हंसते-मुस्कुराते रहना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए मजेदार चुटकुले लाए हैं। 

एक लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया 
बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे 
लड़का-लाल झंडा दिखा दूंगा 
बॉस-अगर झंडा नहीं मिला तो 
लड़का-तो टॉर्च दिखा दूंगा 
बॉस-अगर टॉर्च भी न मिली तो? 
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा 
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो? 
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा 
बॉस-वो क्यों? 
लड़का-क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता- यार मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं
बंता- अबे तो डरता क्यों है?
संता- सब बोलते हैं दसवीं का एग्जाम ही सबसे इम्पोर्टेन्ट हैं
बंता- अबे ज्यादा टेंशन मत ले 10 वीं की मार्कशीट तो बस जन्मतिथि देखने के काम ही आती है
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता- आखिर आज पता चल ही गया कि पत्नी को बेगम क्यों कहते हैं.
बंता- क्यों?
संता- क्योंकि शादी के बाद पत्नी बे, गम हो जाती है और सारे गम पति के हिस्से में चले जाते हैं। 


Hindi Jokes: पप्पू- एक ही कपड़े पहनकर रोज घूमती हो? पिंकी का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो...!
पति - तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो...!
यह लो मेरा टैबलेट...!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...! 
अब पति सदमे में है...!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता ने शौक शौक में उपवास रख लिया
संता- देख सूरज डूबा क्या?
बंता- अभी नहीं...
थोड़ी देर बाद उसने दोबारा पूछा 
संता- देखो डूबा के नहीं?
बंता- नहीं डूबा...
संता- लगता है, ये आज मुझे साथ में ले के ही डूबेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें