Today Funny Jokes: हंसने से हमारा मन और शरीर स्वस्थ रहता है और हम सकारात्मक सोचते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आ रहे हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
वकील जज से बहस कर रहा था।
वकील- माई लार्ड, कानून की किताब के पेज नंबर 15
के अनुसार मेरे मुवक्किल को बा-इज्जत बरी किया जाए
जज: किताब पेश की जाए।
किताब जज के सामने पेश की गई।
जज ने पेज नंबर 15 खोला, उसमें 2000 के पांच नोट थे
जज ने मुस्कुरा कर कहा- इस तरह के 2 सबूत और पेश किए जाए।