फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब भाभी जी की बात सुनकर पड़ोसी वहां से नौ दो ग्यारह हो गया, पढ़िए वायरल जोक्स

Thu, 04 Jan 2024 03:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: हम सभी के लिए नियमित रूप से हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसी को हमें अपने जीवन में शामिल कर लेना चाहिए, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है जो कई बीमारियों से बचाती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
बिट्टू (मन ही मन में)- भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
दांत का डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है।
संता- हां तो कितने पैसे लगेंगे?
दांत का डॉक्टर- बस 500 रुपये लगेंगे।
संता- 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो, निकाल तो मैं खुद लूंगा।
डॉक्टर के उड़े होश
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पड़ोसी- भाई साहब कहां है?
भाभी- हमारा झगड़ा हो गया वो गार्डन मे हैं..
पडोसी- मैने देखा गार्डन मे तो नहीं हैं...
भाभी- खोद के देखा..?
भाभी जी की बात सुनकर पड़ोसी वहां से नौ दो ग्यारह हो गया।

Jokes: पत्नी- जब मैं गाने लगती हूं तो आप बाहर क्यों चले जाते हो? पति ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
एक सिपाही ने मौका-ए-वारदात से थानेदार को फोन किया... 
जनाब, यहां एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी। 
थानेदार- क्यों...? 
सिपाही- क्योंकि आदमी पोंछा मारे हुए फर्श पर चढ़ गया था... 
थानेदार - गिरफ्तार कर लिया औरत को...? 
सिपाही- नहीं साहब, अभी पोंछा सूखा नहीं है।

Funny Jokes: पति ने बताया अरेंज मैरिज और लव मैरिज में अंतर, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितने की है? 
दर्जी - 300 रुपए... 
संता- और निक्कर की...? 
दर्जी - 100 रुपए... 
संता- तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें