फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टीचर- तुम परिंदो के बारे में सब जानते हो? पप्पू ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 07 Dec 2021 04:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए हमेशा हंसते रहना चाहिए। अगर इंसान हंसता रहता है तो बुरा समय भी जल्द बीत जाता है। इसलिए हम सभी को हंसते रहना चाहिए। अगर आप सुबह-शाम हंसेंगे, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकेगा। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हमेशा हंसते रहना चाहिए। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा,
खुशी के मारे उछलने लगा।

दोस्त - क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?

लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है।

दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?

लड़का- मैं बैठा था, वो बोली- उठ ये लेडीज सीट है।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है, देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है 

पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है...
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू- मेरा बचपन सेही शौक था अच्छा जीजा जी बनने का

भोलू- फिर क्या हुआ दोस्त, बन पाए या नहीं?

गोलू- अरे कहां यार, बचपन खत्म और अब भी शौक खत्म

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
अध्यापक चिंटू से- तुम बताओ, नीम हकीम खतरा-ए-जान का क्या अर्थ होता है? 

चिंटू- ये हकीम तू नीम के पेड़ पर मत चढ़ना, तेरी जान को खतरा है।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मिंटू- हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं! 

पिंटू- वो क्यों?

मिंटू- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है! हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे... उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें!
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : istock
संता रोटी का एक निवाला खुद खा रहा था और एक पास बैठी मुर्गी को खिला रहा था… 

बंता- ये क्या कर रहा है? 

संता- चिकन के साथ रोटी खा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : istock
टीचर- तुम परिंदो के बारे में सब जानते हो?? 

पप्पू- हां 

टीचर- अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता ?? 

पप्पू- मरा हुआ परिंदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें