फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब मालकिन के बच्चे ने मच्छर खा लिया, आगे जो हुआ जानने के बाद हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Sat, 28 Aug 2021 10:49 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


पप्पू का सर फट गया...

डॉक्टर - ये कैसे हुआ?

पप्पू - मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।

एक आदमी ने मुझसे कहा - "कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर।"
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीचर - अगर कोई छोटा ग्रह पृथ्वी से टकरा जाए तो क्या होगा?

स्टूडेंट - टन, टन की आवाज आएगी।

टीचर - क्यों?

स्टूडेंट - क्योंकि गाना है ना "ये दुनिया पित्तल दी।"
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़की - मैं शादी के बाद तुम्हारे सब दुख बांट लूंगी।

लड़का - पर मैं दुखी कहां हूं।

लड़की - मैं शादी के बाद की बात कर रही हूं।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पति - सुनो जरा!

पत्नी - चुप रहो खाते टाईम बात नहीं करते।

पत्नी - अब बोलो...

पति - तेरी प्लेट में कोकरोच था।

अब बनो मैडम...
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता - यार मैं घरवालों से बड़ा परेशान हूं।

बंता - क्यों?

संता - अरे उनको घड़ी में टाइम तक देखना नहीं आता।

बंता - मतलब?

संता - सुबह-सुबह मुझे जबरदस्ती उठा देते हैं,
और बोलते हैं - उठ जा, देख कितना टाइम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
नौकरानी - मेमसाब जल्दी आइए,
आपके बच्चे ने मच्छर खा लिया है।

मालकिन - अरे जल्दी से डॉक्टर को बुलाओ।

नौकरानी - मालकिन घबराने की कोई बात नहीं,
मैंने बच्चे को All Out पिला दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें