फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: दो सहेलियों की लड़ाई देखकर शराबी ने कही ऐसी बात, जानकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sat, 27 Nov 2021 07:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
अच्छी सेहत के लिए हंसना जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव दूर रहता है और बीमारियां आपके पास नहीं आती हैं। मानसिक तनाव और चिंता इंसान को बर्बाद कर देते हैं। इसलिए सभी को कम से कम सुबह शाम हंसते रहना चाहिए। लोगों को हंसाने में जोक्स बड़ी भूमिका निभाते हैं। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक जोक्स और चुटकुले वायरल होते रहते हैं जिनको पढ़ने के बाद आप लोटपोट हो जाएंगे। आपको हंसाने के लिए हम कुछ ऐसे ही जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि अचानक रुक गया...

उसने देखा उसके पीछे दो लड़किया किसी बात पर आपस में झगड़ रही थी।

पहली लड़की - भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए।

दूसरी लड़की - नहीं, भगवान करे तेरी शादी हो जाए।

शराबी बोला - तो मैं रुकूं या जाऊं?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock


संता ने एयरटेल के ऑफिस में फोन किया

संता- मेरे फोन का बिल बहुत ज्यादा आया है
इतनी तो मैंने बात भी नहीं की है

बंता (एयरटेल से)- अच्छा आपका प्लान क्या है?

संता- अभी तो मार्किट आया हुआ हूं
शाम को दारू पिऊंगा…आप अपना बताइये
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
आंटी डॉक्टर के पास गयी

आंटी– मेरे घुटने में बहुत दर्द है

डॉक्टर– आपका वजन कितना है ?

आंटी– चश्मा लगा के तो 83 किलो है

डॉक्टर– और बिना चश्मे के ?

आंटी– बिना चश्मे के मुझे दिखता ही नहीं

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- अरे सुनो ना

लड़की- हां बोलिये

लड़का- मुझसे प्यार करोगी

लड़की- मुझसे प्यार करना आपको महंगा पड़ेगा

लड़का- क्यों?

लड़की- पहले iPhone 7 दिलाओ फिर प्रपोस करना

लड़का -धत तेरे की
साला तेरे से प्यार करना तो सचमुच बड़ा महंगा है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बॉयफ्रेंड- एक ही कपड़े पहनकर रोज घूमती हो, अजीब नहीं लगता?
गर्लफ्रेंड- यह मेरी ऑफिस यूनिफार्म है बेरोजगार आदमी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें