फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: सुहागरात को पति ने अपनी बीवी से कहा- अगर मैं मर गया तो? पत्नी का जवाब सुनकर हो जाएंगो लोटपोट

Sat, 27 Nov 2021 02:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
अगर आप हंसते रहते हैं तो आपसे कई बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप बुरे वक्त में भी मुस्कुराते रहें जिससे मानसिक तनाव दूर रहे। मानसिक तनाव और चिंता की वजह से मनुष्य को कई बीमारियां घेर लेती हैं, लेकिन इंसान सुबह और शाम हंसता रहता है, तो वह हमेशा स्वस्थ रहता है। इंसान को हंसाने में जोक्स की एक बड़ी भूमिका होती है। एक से बढ़कर जोक्स हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हम आपके लिए ऐसे ही मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक महिला भगवान से बोली...

भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?

भगवान बोले-करोड़ों साल के बराबर

फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?

भगवान बोले-रत्ती बराबर

लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए

भगवान बोले-एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
सुहागरात को पति अपनी बीवी की गोद में लेटा था... 
पति- अगर मैं मर गया तो? 
रिंकी- ऐसा मत कहो जानू।
पति- अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी? 
रिंकी- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे?
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

बीवी- बेबी, क्या तुम मेरे लिए चांद-तारे ला सकते हो?
सोनू- नहीं जानू... कुछ और बताओ! मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं
बीवी- क्या तुम्हारा फोन चेक कर सकती हूं?
सोनू- कहां है वो चांद पर जाने का रास्ता, जिसके बारे में तुम बोल रही थी।

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू-भाभी को फिल्म देखने जाना था।
घर के बाहर पप्पू काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पप्पू (परेशान होते हुए)- अरे और कितनी देर लगेगी भाभी?
भाभी (गुस्से में)- अरे परेशान क्यों रहे हो?
दो घंटे से कह रही हूं कि 10 मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
10th पास मोनू से पड़ोसी- क्या कर रहे हो बेटा?
मोनू- बस खाने जा रहा हूं
वर्मा जी- वो तो ठीक है पर, आगे के लिए क्या सोचा है ?
मोनू- बस पेट भर जाए फिर खाना बंद कर दूंगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें