Jokes In Hindi: आजकल की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में, हंसना-मुस्कुराना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। खुलकर हंसने से हम तनाव और गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। वायरल हो रहे यह चुटकुले नए होने के साथ ही मजेदार भी हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....
एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया।
आदमी- डॉक्टर साहब मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं है
हर समय चिड़-चिड़ करती रहती है, मेरा जरा भी नहीं सुनती
क्या आप उसे शांत कर सकते हैं?
डॉक्टर- अबे यह सब इतना आसान होता तो क्या
मैं संडे को क्लिनिक खोलकर बैठता....