फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पुलिस- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए? चोर का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Sat, 26 Apr 2025 10:21 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: इंसान के लिए चिंता और मानसिक तनाव से बचने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं तो कई बीमारियाें से बच सकते हैं। ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
Viral Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं है। ऐसे में खुद का ख्याल रखना भी मुश्किल हो जाता है। स्वस्थ रहने के लिए हंसी-खुशी से रहना बहुत जरूरी है। यही कारण है कि आजकल लोग तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। हंसने के लिए आप स्टैंड-अप कामेडी देख सकते हैं, मजेदार किताबें पढ़ सकते हैं या फिर चुटकुले पढ़ सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए रोजाना कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं, जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। तो चलिए, शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का यह सिलसिला...


पुलिस (चोर से)- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए?
चोर- सर चोरी तो मैंने पहली बार में ही की थी
बाकी दो बार तो मैं ड्रेस बदलने के लिए गया था
औरतों की आदत तो आपको पता ही है.......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा, माय स्वीटू, मेरा भोलू,
क्या तुम मुझसे शादी करोगे? बोल मेरा बच्चा..
लड़का हैरान होकर- अरे प्रपोज कर रही है,
या गोद ले रही है....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीटू- आपने नर्स बहुत अच्छी रखी है, उसके हाथ लगाते ही में ठीक हो गया
डॉक्टर- मैं जानता हूं... थप्पड़ की आवाज बाहर तक आई थी.....


दरोगा- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई?
टोलू- सर, हवालदार साहब ने ही कहा था,
अगर जेल नहीं जाना चाहता तो तो जेब गर्म कर
मैंने माचिस जला दी...

4 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी
किताब का नाम था- एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे
और गलती से हो गया- एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
चंपू- यार मुझे बचपन से ही शौक था, अच्छा इंसान बनने का
गप्पू- फिर क्या हुआ, बन गए?
चंपू- अरे कहां, बचपन खत्म...शौक खत्म


दूल्हा- घूंघट उठाते हुए क्या मैं चेहरा देख लूं?
दुल्हन- हां, लेकिन देखकर डिलीट कर देना.....
 

Jokes In Hindi: सुरेश ने शादी के लिये मांगा अपने बॉस की बेटी का हाथ, पढ़कर उदास चेहरे पर आ जाएगी खुशी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें