फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेदार जोक्स: पत्नी से पति- तुम बाहर जाती हो तो मुझे डर लगता है, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 24 Jan 2024 11:22 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मजेदार हिंदी जोक्स: चिंता और मानसिक तनाव से बचना है, तो हम सभी को हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर हम खुश रहते हैं तो हमसे कई बीमारियां दूर रहती हैं। वर्तमान समय में मानसिक तनाव के ज्यादातर लोग शिकार हैं। इसलिए जरूरी है कि हम सभी प्रसन्न रहें। योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

चिंटू- डॉक्टर साहब 2 साल पहले मुझे बुखार 
आया था तो आपने नहाने के लिये मना किया था !!!
डॉक्टर- तो अब क्या ?
चिंटू- आज इधर से गुजर रहा था 
तो सोचा कि पूछता चलूं...अब नहा लूं क्या?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू रोटी का एक निवाला खुद खा रहा था और दूसरा निवाला मुर्गे को खिला रहा था...
तभी पास बैठा आदमी बोला- ये क्या कर रहे हो भाई?
चिंटू- दिखाई नहीं देता चिकन के साथ रोटी खा रहा हूं।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति पत्नी से- तुम बाहर जाती हो तो मुझे डर लगा रहता है
पत्नी- मैं जल्दी आ जाऊंगी
पति- इसी बात का तो डर लगा रहता है...

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पहला दोस्त- आज सुबह एक लड़की मेरे बगल से HOT बोलकर निकल गई।
दूसरा दोस्त- फिर क्या हुआ?
पहला दोस्त- चार घंटे पीछा करने के बाद पता चला कि वो बंगाली थी, हट बोल रही थी!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- कहां जा रहे हो? 
पति- मरने.. 
पत्नी- कहीं भी जाओ, लेकिन स्वेटर पहनकर जाना।
बाहर बहुत ठंड है, बीमार हुए तो तुम्हारी खैर नही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें