फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो? पति ने दिया अब तक का सबसे मजेदार जवाब

Mon, 11 Mar 2024 12:50 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जोक्स: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय भी हंस सकता है।  जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

एक सिपाही ने मौका-ए-वारदात से थानेदार को फोन किया-
जनाब, यहां एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी।
थानेदार- क्यों?
सिपाही- क्योंकि आदमी पोंछा मारे हुए फर्श पर चढ़ गया था।
थानेदार- गिरफ्तार कर लिया औरत को?
सिपाही- नहीं साहब, अभी पोंछा सूखा नहीं है...!!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
तूफानी बारिश में आधी रात को एक आदमी पिज्जा लेने गया।
पिज्जावाला- आप शादीशुदा हो?
आदमी गुस्से में बोला- ऐसे तूफान में कौन मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी?
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया।
उसने सोचा क्यों न लड़की से अंग्रेजी में बात करूं?
उसने लड़की से पूछा- इंग्लिश चलेगी ना?
लड़की- जी प्याज और नमकीन साथ हो तो देशी भी चलेगी।
लड़के को लगा झटका!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो...?
पति- 72 फीसदी मेरी जान...
पत्नी- 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो...?
पति- पगली... लग्जरी चीजों पर 28 फीसदी जीएसटी भी तो लगता है ना...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दोस्त- तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला?
पप्पू- तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट की थी, इसलिए निकाला...
दोस्त- चेन चांदी की थी क्या?
पप्पू- नहीं साइकिल की...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें