फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी की एक बात सुनकर भगवान को प्यारा हो गया पति, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 08 Nov 2023 11:22 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हर दिन हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। माना जाता है कि हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और सकारात्मक ख्याल मन में आते हैं। इससे मानसिक तनाव से हम सभी दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन मजेदार जोक्स को पढ़कर आप हंस सकते हैं।तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पति (मरते समय अपनी पत्नी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
पत्नी (रोते हुए)- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपये दिए थे, वो भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं. मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने ही चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दी थी।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया है...!
पत्नी की बात सुनकर पति उसी सेकंड भगवान को प्यारा हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू और मोलू बात कर रहे थे...
गोलू बोला - मेरा बॉस सबको परेशान करता था, 
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में चुपके से दो चॉकलेट रख दीं और एक पर्ची डाल दी
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस चुड़ैल को मत देना'
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था,
चेहरा इतना सूजा हुआ था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक शराबी ने अपने ही घर से बकरा चोरी करके दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम बनाया 
सुबह जब घर पहुंचा तो बकरा घर पर ही खड़ा था।
शराबी ने अपनी बीवी से पूछा- बकरा कहां से आया?
बीवी (गुस्से में) - बकरे को गोली मारो, रात से अपना कुत्ता गायब है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
पत्नी- हां पर मुझे करना क्या होगा?
पति- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना होगा।
पत्नी- ठीक है पर फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- यार गप्पू मेरे एक सवाल का जवाब देगा
गप्पू- हां पूछ
पप्पू- इंसान की आंखें कितने दिनों में खुलती हैं ?
गप्पू- पैदा होने के कुछ देर बाद
पप्पू- नहीं रे
गप्पू- तो भाई तू ही बता दें
पप्पू- इंसान की आंख शादी के बाद खुलती है !
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें