हंसना हम सभी के लिए बेहद जरूरी होता है। हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हम मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं जिससे इसकी वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पत्नी पति को फोन मिलाती है और पूछती है कहां हो?
पति- याद है, पिछली दीपावली पर हम एक ज्वैलरी की दुकान में गये थे, वहां तुम्हें एक हार पसंद भी आ गया था।
पत्नी- हां याद आया।
पति- और उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे।
पत्नी (खुशी से)- हां, हां याद है।
पति- और फिर मैंने कहा था कि ये हार एक दिन मैं तुम्हें दूंगा।
पत्नी (और ज्यादा खुशी से)- हां, हां, हां.. बहुत अच्छी तरह से याद है।
पति- तो बस उसी के बगल वाली दुकान में बाल कटवा रहा हूं, थोड़ा लेट आऊंगा