फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Husband Wife Funny Jokes: जब पत्नी के अरमानों पर पति ने फेर दिया पानी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 20 Feb 2022 12:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पति पत्नी के मजेदार चुटकुले - फोटो : istock
हंसना हम सभी के लिए बेहद जरूरी होता है। हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हम मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं जिससे इसकी वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 


पत्नी पति को फोन मिलाती है और पूछती है कहां हो? 
पति- याद है, पिछली दीपावली पर हम एक ज्वैलरी की दुकान में गये थे, वहां तुम्हें एक हार पसंद भी आ गया था।
पत्नी- हां याद आया।
पति- और उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे। 
पत्नी (खुशी से)- हां, हां याद है।
पति- और फिर मैंने कहा था कि ये हार एक दिन मैं तुम्हें दूंगा।
पत्नी (और ज्यादा खुशी से)- हां, हां, हां.. बहुत अच्छी तरह से याद है।
पति- तो बस उसी के बगल वाली दुकान में बाल कटवा रहा हूं, थोड़ा लेट आऊंगा
विज्ञापन

2 of 5
पति पत्नी के मजेदार चुटकुले - फोटो : istock
गर्लफ्रेंड- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो...? 

बॉयफ्रेंड- हां...! 

गर्लफ्रेंड- लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है...! 

बॉयफ्रेंड- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते...! 

ति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 

पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 

ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...! 
विज्ञापन

3 of 5
पति पत्नी के मजेदार चुटकुले - फोटो : istock
पड़ोसन- आपके बर्तन बड़े चमक रहे हैं...! 

धोने के लिए किसका इस्तेमाल करती हैं...? 

महिला- पति का...!

4 of 5
पति पत्नी के मजेदार चुटकुले - फोटो : istock

पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! . 

'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...! 

उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति पत्नी के मजेदार चुटकुले - फोटो : istock
पत्नी- तुम चुकंदर खाया करो 

पति- क्यों...?" 

पत्नी- इसे खाने से खून अच्छा लाल और गाढ़ा होता है। 

पति- अच्छा, अब तुम्हें खून भी High Quality का पीना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें