फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है? पत्नी ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Sat, 20 Jul 2024 02:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jokes - फोटो : Amar Ujala
Husband Wife Funny Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर आप और हम हंस सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

महिला दुकानदार से - सेठ जी लाल मिर्च देना। 
सेठ (नौकर से) - हरी मिर्च दे जल्दी। 
महिला - सेठ जी, लाल मिर्च चाहिए। 
सेठ - हरी मिर्च देना जल्दी। 
महिला (गुस्से में) - अबे पागल हो गया है क्या सेठ, लाल मिर्च मांग रही हूं लाल। 
सेठ - बहन जी, ठंड रखो, लाल मिर्च ही दूंगा, हरी तो मेरे नौकर का नाम है।  
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी- मुझे एक कुत्ता खरीदना है 
पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है? 
पत्नी- ताकि तुम्हारे ऑफिस जाने के बाद कोई तो मेरे आगे पीछे दुम हिलाने वाला हो
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
एक खूबसूरत लड़की ऑटो वाले से बोली- भैया एयरपोर्ट के कितने पैसे लगेंगे?
ऑटो ड्राइवर- 400 रुपये
लड़की- ये तो रहा एयरपोर्ट...
ऑटो ड्राइवर- सर पर दुपट्टा रख लो मैडम,
फ्लाइट लैंडिग में कहीं खूबसरती न बिगड़ जाए...!

Funny Jokes: पति ने की पत्नी की जमकर तारीफ, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे !!!

Jokes: एक दिन मनीष ने भावुक होकर सुमन से कही दिल की बात, जवाब सुनकर घूम गया सिर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
बंता- सिरदर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
संता- क्यों?
बंता- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है...!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें