फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: बेटा- मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सभी औरतों से डर लगता है! पिता ने दी गजब की सलाह

Mon, 10 Jun 2024 06:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: हंसने से शारीरिक तौर पर हम तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का पिटारा जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बेटा- मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा! फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बच्चा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली? 
पापा- उसके गाल का छोटा सा तिल 
बच्चा- कमाल है !!! इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली

Hindi Jokes: साली- ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है? जीजा ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...
वहां क्यों बैठी है?
लड़की- सेब खाने
महिला- पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़की- ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो
सेब लेकर आई हूं।

Jokes: जीजा- अच्छा बताओ तुम इतनी सुंदर कैसे हो, साली ने दिया झन्नाटेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता- स्कूल से जल्दी घर आ गया... 
मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए, 
संता- हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया... 
मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया 
संता- मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें