फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: डॉक्टर से मरीज- ऑपरेशन सही से करिएगा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 10 Sep 2024 04:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: हंसने-मुस्कुराने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होता है। इसके साथ रक्त संचार भी बढ़ता है। हंसने से दिल की बीमारियों से बचा सकता है। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी स्वस्थ रहने के लिए लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
मरीज- ऑपरेशन सही से करिएगा 
डॉक्टर- ऐसा क्यों कहा? 
मरीज- क्यूंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है 
यदि ऑपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन और यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
आलसी लड़का- पापा एक ग्लास पानी लाना
पापा- खुद उठ के ले ले
लड़का- प्लीज, दे दो ना पापा
पापा - अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगा
लड़का- थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
एक खूबसूरत लड़की आंखों की समस्या को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची 
चेक करने के बाद खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालकर डॉक्टर बोला 
डॉक्टर- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना...
खूबसूरत लड़की- पर क्यों 
डॉक्टर-आई ड्राप डालना है।

Jokes: साली- जीजा अगले जन्म में क्या बनोगे? जीजा ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Jokes: संता- मैं जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या करूं? मां का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
टीचर- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने आम बचे? 
गोलू- 10 
टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे? 
गोलू- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें