फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: संता- मैं जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या करूं? मां का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Tue, 10 Sep 2024 03:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
Jokes: हंसने से तनाव दूर रहता है और आप चिंतामुक्त रहते हैं। इंसान की कई बीमारियों की वजह मानसिक तनाव है। तनाव के माहौल में आपको अगर खुश रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। इससे आप तनाव मुक्त रहेंगे और आपके मन में सकारात्मक ख्याल आएंगे। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
पत्नी- हां पर मुझे करना क्या होगा?
पति- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना होगा।
पत्नी- ठीक है पर फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में।
पति और पत्नी में जमकर हुई मारपीट
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता (अपनी मां से) - मां, मैं जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या करूं? 
मां - पत्थर ले और सबसे पहले ये मोबाइल फोड़...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पप्पू जब भी कपड़े धोता, तभी बारिश हो जाती...!
एक दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ और दुकान पर सर्फ लेने चला गया...!
वो जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे...!
पप्पू आसमान की तरफ मुंह करके बोला -क्या? किधर? मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं...!
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
एग्जाम हॉल में मिंकू चुपचाप बैठा था।
टीचर- तुम कुछ लिख क्यों नहीं रहे?
मिंकू- कुछ आ ही नहीं रहा।
टीचर- अरे कुछ तो आ ही रहा होगा।
मिंकू- हां।
टीचर- क्या?
मिंकू- रोना!

Funny Jokes: लड़की से लड़का- मैं शादी नहीं कर सकता घर वाले नहीं मान रहे, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Jokes: साली- जीजा अगले जन्म में क्या बनोगे? जीजा ने दिया झन्नाटेदार जवाब
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
टिंकू जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया।
टिंकू को गुस्सा आया और टांग आगे करके बोला- ले काट ले जितना काटना है काट ले।
सांप ने फिर तीन-चार बार काटा और थक कर बोला - अबे तू इंसान है या भूत?
टिंकू- मैं तो इंसान ही हूं लेकिन मेरा यह पैर नकली है।”
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें