फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Hindi Jokes: संता बंता के मजेदार जोक्स कर देंगे आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 25 Aug 2021 03:43 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


संता - डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हैं।
 
डॉक्टर - हां, तुम्हारी आंखें बहुत कमजोर हैं।
 
संता - इतनी जल्दी आपको कैसे पता चला?
 
डॉक्टर - तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं।
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़का - बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही,  
इंजीनियर हूं, कोई उपाय बताइए...

बाबा - बेटा कौन सी ब्रांच है...

लड़का - इलेक्ट्रिकल।

बाबा - फिर तो मुझे नहीं पता बेटा,
क्योंकि मैं मेकेनिकल से था।
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी - शादी से पहले तो तुम कहते थे कि
शादी के बाद मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करूंगा।
अब क्या हुआ?

पति बोला - सच बताऊं?

पत्नी - हां बताओ?

पति - मुझे नहीं लगता था कि हमारी शादी हो ही जाएगी।

4 of 6
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता शरीब पीते-पीते रोने लगा

बंता - क्या हुआ रो क्यों रहे हो?

संता - यार जिस लड़की को भुलाने के लिए पी 
रहा था उसका नाम याद नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता ने घर के ऊपर वाले हिस्से में पेंट किया

और नीचे वाले हिस्से में लिखा दिया -

सेम एज एबब (Same as Above)
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
संता -  यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।

बंता -  क्यों?

संता - चिंता से यार।

बंता - किस बात की चिंता है यार तुझे?

संता - बाल झड़ने की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें