फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: मंदिर में पप्पू ने भगवान से कही ऐसी बात, जानकर छूट जाएगी आपकी हंसी

Thu, 28 Dec 2023 12:35 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...

डॉक्टर- अब क्या हाल है?
मरीज- पहले से ज्यादा खराब है।
डॉक्टर- दवाई खाली थी क्या?
मरीज- नहीं दवाई की शीशी तो भरी हुई थी।
डॉक्टर- मेरा मतलब दवाई ले ली थी?
मरीज- आप ने दी तो मैंने ले ली।
डॉक्टर- बेवकूफ दवाई पीली थी?
मरीज- नहीं दवाई तो लाल थी।
डॉक्टर- गधे दवाई को पी लिया था?
मरीज- नहीं जी पीलिया तो मुझे था।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
अध्यापक- रोहन, अगर तुम्हारे पास पंद्रह सेब हों जिनमें से
छः तुम निर्मला को दे दो, चार सुनिता को दे दो और
पांच डौली को दे दो तो तुम्हें क्या मिलेगा?
रोहन- सर ! मुझे तीन नई गर्लफ्रेंड मिलेंगी
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मम्मी- पेपर कैसा था?
बेटा- पतला सा था, सफेद रंग का।
मम्मी- मेरा मतलब है कि पेपर कैसा हुआ?
बेटा- फिफ्टी- फिफ्टी।
मम्मी- मैं समझी नहीं?
बेटा- जो पेपर में लिखा था वह मेरी समझ में नहीं आया।
लेकिन मैंने जो कॉपी में लिखा है, वह जांचने वाले की समझ में नहीं आएगा।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति - पत्नी को मूवी देखने जाना था।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति (चिल्लाते हुए) - अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी (गुस्से में) - चिल्ला क्यों रहे हो? एक घंटे से कह रही हूं कि पांच
मिनट में आ रही हूं. समझ में नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मंदिर में पप्पू- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...?
भगवान- क्यों खाली हाथ आये, नारियल केला और सेब नहीं लाए...?
पप्पू- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो..!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें