Latest Chutkule: हंसना एक तरह का हल्का योग जिसके लिए किसी खास जगह और समय की जरूरत नहीं होती है। हंसने से हमारा मानसिक तनाव कम होता है। हंसने से न केवल हमारा शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। इसलिए, हर इंसान को रोज थोड़ी देर कुछ समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। खुलकर हंसने से इंसान मानसिक रूप से हल्का महसूस करता है। हंसने की सबसे खास बात यह है कि जब हम किसी इंसान को हंसते हुए देखते हैं तो अपने आप हंसने लगते हैं। हंसने के लिए कोई कॉमेडी शो या कोई चुटकुला पढ़ सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप खिलखिलाकर हंसने लगेंगे। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला
आई लव यू, तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो
लड़की: अच्छा पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है
चिंटू: पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की झट से बोली, लो अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती...