Comedy Jokes: सेहतमंद रहने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं, लेकिन आप हंसकर भी स्वस्थ रह सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। आप किसी समय भी हंस सकते हैं, क्योंकि हंसने के लिए किसी खास मौके और जगह की जरूरत नहीं होती है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी सहायता करते हैं। इसीलिए हम आपने के लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं!
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान व्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं! फिर उन लोगो को देखता रहता हूं, उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।