फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: बॉयफ्रेंड की बात सुनकर गर्लफ्रेंड के उड़ गए होश, पढ़िए वायरल चुटकुले

Wed, 07 Aug 2024 12:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Amar Ujala
Comedy Jokes: हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हंसते रहने से मन प्रसन्न रहता है जिससे हम मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए तो शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला... 

दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी...!

पहली लड़की - आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुंगी...!

सब झूठे, धोखेबाज और कमीने होते हैं...!

दूसरी लड़की - क्यों क्या हुआ...?
तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या...?

पहली लड़की - नाम मत लो उस झूठे-धोखेबाज का, मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी...!

दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा - क्यों, ऐसा क्या हो गया...?

क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है...?

पहली लड़की- अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया,
जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
लड़का(फोन पर लड़की से ) - तुम बहुत प्यारी हो...!
लड़की  - थैंक्स...!
लड़का - तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
लड़की  - थैंक्यू सो मच...!
और बताओ क्या कर रहे हो...?
लड़का - खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
गर्लफ्रेंड - हम कहां जा रहे हैं? 
बॉयफ्रेंड- लॉन्ग ड्राइव पर... 
गर्लफ्रेंड- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 
बॉयफ्रेंड-  मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए
गर्लफ्रेंड के उड़ गए होश

Jokes: पत्नी- आप शादी के बाद बदल गए हो, मुझमें जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाते, पति ने दिया झन्नाटेदार जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock

एक दिन पति ने पत्नी को शराब चखाई. 
पत्नी- यह तो बहुत कड़वी है. 
पति...तो तुम क्या समझती थी कि मैं अय्याशी करता हूं.... जहर के घूंट पीता हूं, जहर के


Hindi Jokes: वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले वकील साहब ने खरीदे 40 खूबसूरत कार्ड, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock

एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर - जी 24 घंटे। 
आदमी - वो कैसे?
कंडक्टर - देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें