Chutkule: हंसने से सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुछ लोग हंसी को लाफ्टर मेडिसिन भी कहते हैं। खुलकर हंसने से हमारे शरीर में ताजगी का संचार होता है। सिर्फ यही नहीं हंसने का असर हमारी उम्र पर भी दिखाई देता है। हंसना एक तरह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसा है। हंसने से हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है और एंटी-एजिंग में मदद मिलती है। इसलिए हर दिन नियमित रूप से हम सभी को हंसना चाहिए।
एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया। उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है।
उन्होंने पूछा- छोरा की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए है, मतलब आप भी सीए ही होंगे?
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा...ब्लाउंज कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं।