Chutkule in Hindi: हंसना-हंसाना ही जिंदगी जीने का नाम है, जीवन को साकात्मक बनाए रखने और स्वस्थ रहने का ये मूल मंत्र भी है। इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाइए। मेडिकल साइंस भी मानता है कि हंसते रहने और खुश रहने वाले लोग शारीरिक-मानसिक तौर पर ज्यादा स्वस्थ और फिट रहते हैं। दौड़ती-भागती और तनाव से भरी इस जिंदगी में हंसने के तरीके ढूंढने की आदत बनाइए, ये बहुत जरूरी है। आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं।
एक बार सास ने बहू से पूछा...
बहू फर्ज करो, अगर तुम पलंग पर बैठी हो और मैं भी उस पलंग पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
बहू- सासू मां मैं वहां से उठ कर सोफे पर बैठ जाऊंगी।
सास- अगर मैं भी सोफे पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
बहू- जी मैं फर्श पर चटाई बिछा कर उस पर बैठ जाऊंगी।
सास- अगर मैं भी चटाई पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
बहू- जी मैं जमीन पर बैठ जाउंगी।
सास- अगर मैं भी जमीन पर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
बहू- जी मैं जमीन में गड्ढा खोद कर उसमे बैठ जाऊंगी।
सास- अगर मैं भी गड्ढे में बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
बहू- जी मैं ऊपर से मिटटी डाल दूंगी।