फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: लड़के ने लड़की से पूछा अपने अंदर की सबसे अच्छी बात, जवाब सुनकर हो गया बेहोश

Tue, 07 Jun 2022 07:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
Latest Funny Chutkule in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के बढ़ते बोझ की वजह से लोग जल्द ही मानसिक तनाव से घिर जाते हैं। अगर हमें मानसिक तनाव और इससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो समय निकालकर सुबह और शाम हंसना चाहिए। हंसने से इंसान कई गंभीर बीमारियों से बच सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग वक्त के साथ बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले।
लड़का- अच्छा!...वह कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोज़गार थे और आज भी बेरोज़गार हो।
अभी तक बेहोश है लड़का 
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

ब्रेकिंग न्यूज़ सोने में 50 प्रतिशत गिरावट आई है।
पहले लोग 10 घंटे सोते थे, अब Facebook और Whatsapp के कारण 5 घंटे ही सोते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हो गई
चोर गले की चेन खींच कर ले गए...
अगले दिन महिला और ज्यादा दुखी हो गई...
हार के लिए नहीं, अखबार वालों ने छाप दिया...
वृद्ध महिला के गले से हार छीन भागे चेन स्नैचर'...!!

4 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay

पति- वैक्सीन लगवा ली? 
पत्नी- हां लगवा ली... 
पति- फेसबुक पर तो फोटो अपलोड नहीं की तुमने...
पत्नी- फोटो तो खींच ली है.... पर जब 30 साल वालों की बारी आएगी, तब अपलोड करूंगी!!
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
दो दोस्त आपस में बात करते हुए... 
मोनू- कुछ लड़कियां काफी समझदार होती हैं, 
भोलू- हां...वे लड़कों के फ्लर्ट करने पर गालियां नहीं देती, सीधे “भैया” बोलती हैं!!
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
संता- पापा मुझे DJ खरीदकर दो।
पापा- नहीं दूंगा... तू DJ बजाकर लोगों को तंग करेगा।
संता- नहीं पापा, मैं किसी को तंग नही करूंगा, जब सब सो जाएंगे मैं तभी बजाया करूंगा।
पापा संता को गुस्से से घूरते हुए... 
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : iStock

रिंकू- कल मैं रात को बाथरूम गया तो अंदर भूत था।
पिंकी- तो फिर किया हुआ..??? 
रिंकू- होना क्या था... मैं भूत से बोला तुम कर लो... हमारी तो वैसे ही निकल गई। 
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
सरकारी नौकरी के लिए भगवान के पास पहुंचा टोनी... 
चिंटू- हे भगवान...मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो 
भगवान- नारियल, केला और सेब नहीं लाए? 
चिंटू- भगवान... आप कर्म करो, फल की चिंता मत करें..!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें