फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे ने दुकानदार को दिया धमाकेदार जवाब...सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 20 Dec 2020 07:20 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : social media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

बंटीः यार डब्बू, मच्छरों से छुटकारा पाने का क्या उपाय है? 
डब्बूः रात को सोने से पहले एक मच्छर मार दिया करें, ताकि बाकी के मच्छर उसके जनाजे पर चले जाएं। और फिर आप भी मजे से सो सकें...
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : social media
पति- मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है, जल्दी से एंबुलेंस के लिए कॉल लगाओ। 
पत्नी- हां, लगाती हूं। अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ। 
पतिः रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : social media
समझौता-किसी चीज को बांटने का वह तरीका जिसमें
हर व्यक्ति यह समझता है कि उसे बड़ा हिस्सा मिला...

4 of 5
Jokes - फोटो : social media
पति : तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती हो, तुम्हें हमारा कहना चाहिए
पत्नी कुछ ढूंढ रही होती है अलमारी में….
पति : क्या ढूंढ रही हो ?
पत्नी : हमारा पेटीकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : social media
बच्चाः अंकल डेटॉल साबुन है क्या? 
दुकानदार (नाक से ऊंगली निकालते हुए): हां बेटा है ना! 
बच्चाः तो फिर हाथ धोकर क्रीमरोल दे दो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें