फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: मरीज की बीमारी सुनकर डॉक्टर ने नोच लिए अपने बाल, पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 29 Oct 2021 05:25 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा। 
पत्नी- क्या हुआ जी...?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए। 
पत्नी- तो आप कैसे बचे...?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था। 
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का। 
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। 
पत्नी गुस्से में - ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
मरीज - मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती,
सोने के बाद नींद नहीं आती काम करूं तो थक जाता हूं। 
डॉक्टर - बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो,
सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे। 
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
एक बार सोनू ट्रेन में सफर कर रहा था। 
ट्रेन में बहुत भीड़ होने की वजह से वो एक गंजे आदमी के गोद में बैठ गया। 
आदमी (गुस्से में) - हां, हां! मेरे सिर पर आकर बैठा जा। 
सोनू - नहीं, अंकल मैं यहीं ठीक हूं,
वहां से फिसल कर गिरने का डर है। 

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
मास्टर जी - इतने दिन से कहां थे?
छात्र - बर्ड फ्लू हो गया था। 
मास्टर जी - पर ये तो बर्ड में होता है, इंसानों में नहीं। 
छात्र - इंसान समझा ही कहां है आपने...?
रोज तो मुर्गा बना देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
महिला दुकानदार से - सेठ जी लाल मिर्च देना। 
सेठ (नौकर से) - हरी मिर्च दे जल्दी। 
महिला - सेठ जी, लाल मिर्च चाहिए। 
सेठ - हरी मिर्च देना जल्दी। 
महिला (गुस्से में) - अबे पागल हो गया है क्या सेठ, लाल मिर्च मांग रही हूं लाल। 
सेठ - बहन जी, ठंड रखो, लाल मिर्च ही दूंगा, हरी तो मेरे नौकर का नाम है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें