जुन्गा तहसील में बारिश से सात मकानों और दो गोशालाएं खतरे की जद में।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश-भूस्खलन के चलते दो नेशनल हाईवे समेत प्रदेश भर में 470 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। शिमला, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश-भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। चंबा में गुई नाला में पहाड़ी से गिरे पत्थर के लगने से मणिमहेश यात्री जम्मू-कश्मीर के डोडा निवासी देवेंद्र कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगा दी है।