शिमला की संजौली मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों ने अब पुलिस बैरिकेड तोड़ डाले हैं, तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। मौके पर तस्वीरों के माध्यम से देखिए क्या है नजारा...
विज्ञापन
1 of 11
संजौली में पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने सामने
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में बुधवार सुबह 11:00 बजे हिंदूवादी संगठन ने प्रदर्शन किया और रैली निकाली।
विज्ञापन
2 of 11
संजौली बाजार में बसों की आवाजाही बंद होने से लोग पैदल चलने को मजबूर हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संजौली बाजार में बसों की आवाजाही बंद होने से लोग पैदल चलने को मजबूर हुए। ढली टनल से आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार और छोटा शिमला की तरफ सैकड़ों लोग आवाजाही करते नजर आए।
विज्ञापन
3 of 11
प्रदर्शनकारी संजौली बाजार पहुंच गए जहां प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदर्शनकारी संजौली बाजार पहुंच गए जहां प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए। पुलिस ने मौके पर लाठीचार्ज किया।
4 of 11
लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं। एसपी शिमला प्रदर्शनकारियों को मनाने में जुटे हैं, लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 11
प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़कर कर रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़कर कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई।
विज्ञापन
6 of 11
मस्जिद से 100 मीटर की दूरी पर नारेबाजी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मस्जिद से 100 मीटर दूर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस मौके पर मौजूद है। शिमला एसपी और डीसी भी हेलमेट पहन कर मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
7 of 11
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई, साथ में प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया।
8 of 11
महिला पुलिसकर्मी घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संजौली में पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की में एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई।
9 of 11
बच्चों को लाने के लिए जूझते रहे अभिभावक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदर्शन के चलते तनाव की स्थिति के मद्देनजर स्कूली बच्चों को लाने के लिए अभिभावकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
10 of 11
प्रदर्शन के कारण एंबुलेंस फंसी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदर्शन के चलते तनाव की स्थिति के मद्देनजर एंबुलेंस भी फंसी हुई है।