फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत फायरिंग : आरोपियों ने ताऊ कहकर बुलाया था बाहर, फिर गोलियों से छलनी किया, मां ने किया सनसनीखेज खुलासा

Fri, 19 Mar 2021 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
कृष्ण और अजय। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के सोनीपत में गुरुवार को कोर्ट परिसर में बदमाश को अजय उर्फ बिट्टू बरोणा गोली मारने और गांव में उसके पिता की हत्या के मामले में कई खुलासे हुए हैं। गुरुवार दोपहर करीब पौने एक बजे सिपाही महेश ने बिट्टू बरोणा को सिर में तीन गोली मारी। इस वारदात के करीब दस मिनट बाद बिट्टू बरोणा के पिता कृष्ण की हत्या के लिए हमलावर उसके घर पहुंचे। घर के बाहर स्कॉर्पियो से उतरते ही हमलावरों ने ताऊ कहकर आवाज लगाई। कृष्ण दरवाजे पर पहुंचे तो हमलावरों ने गोलियां चला दी। कृष्ण अपनी जान बचाने के लिए कमरे में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया लेकिन हमलावरों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और ताबड़तोड़ गोलियां मारकर कृष्ण की हत्या कर दी। हमलावरों ने बिट्टू की मां को मारने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने हाथ जोड़कर अपनी जान बचाई। पूरा घटनाक्रम करीब साढ़े चार मिनट का रहा। हमलावरों की स्कॉर्पियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
फायरिंग के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बरोणा गांव में कृष्ण के घर जब स्कॉर्पियो में हमलावर पहुंचे तो उस समय कृष्ण के अलावा घर में उसकी पत्नी अनीता थी। वह अपने पोते को गोद में लेकर बैठी हुई थी। जबकि बड़े बेटे दिनेश की पत्नी नहाने गई हुई थी। उसने गोली की आवाज सुनी तो वह बाथरूम के अंदर ही बैठ गई। कृष्ण को कमरे में गोली मारने के बाद हमलावर बाहर निकले तो एक हमलावर ने उसकी पत्नी अनीता को भी गोली मारने की बात कही। अनीता हमलावरों के आगे हाथ जोड़कर बैठ गई और कहा कि हमें मारकर क्या करोगे, उन्होंने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा है, इसलिए उनको छोड़ दें। इसके बाद हमलावर वहां से निकल गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
हत्या के बाद मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
कई बार बिट्टू के घर आ चुका था आरोपी महेश
बिट्टू बरोणा की मां अनीता ने बताया कि उसके बेटे को गोली मारने वाला सिपाही महेश उनके घर पहले कई बार आ चुका है। महेश उन्हें सुरक्षा देने के साथ ही बेटों की मदद करने की बात कहता था। घर आने पर वह हर बार उसे दूध का गिलास पिलाती थी। पति की मौत से गमगीन अनीता ने कहा कि जिसको घर आने पर वह दूध पिलाती थी और वह उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाता था, उस महेश ने उसके बेटे को गोली मार दी।
 

4 of 5
घायल अजय उर्फ बिट्टू बरोणा। - फोटो : अमर उजाला
हत्या करके डीवीआर उठाकर ले गए हमलावर
हमलावर कृष्ण के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर उठाकर ले गए। लेकिन कुछ दूर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में हमलावर 1 बजकर 9 मिनट 14 सेकेंड पर स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आते दिखाई दे रहे हैं। पहले तीन हमलावर उतरकर घर का गेट खुलवाते हैं और उसके बाद अन्य हमलावर गाड़ी से उतरकर अंदर जाते हैं। इसके कुछ देर बाद 1 बजकर 13 मिनट 44 सेकेंड पर हमलावर अपनी गाड़ी मे बैठकर फरार हो जाते हैं। करीब साढ़े चार मिनट में घटना को अंजाम दिया गया। उस परिवार की एक बच्ची भी सीसीटीवी कैमरे में घर के अंदर जाने व उसके तुरंत बाद बाहर आते दिखाई दे रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी वैन में मारी गई थी बिट्टू को गोली। - फोटो : अमर उजाला
अजय का बड़ा भाई हत्या के मामले में जेल में है बंद
बदमाश अजय उर्फ बिट्टू का बड़ा भाई दिनेश भी हत्या के मामले में जेल में बंद है। सोनू मलिक की रेकी करने के दौरान अपने साथी गांव जागसी के सुनील पर ही सूचनाएं लीक करने का शक होने पर उसकी बरोणा में ही गोली मारकर हत्या की गई थी। इस आरोप में दिनेश उर्फ सोनू को खरखौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सुनील का शव 23 जून, 2020 को बरोणा गांव के खेतों में पड़ा मिला था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें