सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाने पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या को हादसे का रूप देने का किया प्रयास
पुलिस के अनुसार शनिवार रात 10 बजे राठधना रोड पर स्टेडियम के पास बाइक का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम नागरिक अस्पताल पहुंची। वहां पर मंजू की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान मिले। बाइक पर इतने जबरदस्त हादसे के निशान नहीं थे। मंजू के पति जोनी को भी हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं गली थी। एक्सीडेंट में पीछे बैठी महिला की गर्दन सामने की ओर से नहीं कट सकती है।
महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात आरोपी जोनी और उसकी भाभी मीना को गिरफ्तार कर लिया गया है। -इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27