फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल के किशोर का खौफनाक कदम: आठ साल के बच्चे अपहरण कर की हत्या, घर आकर खाया खाना, फिर फिरौती पत्र लिखा और...

Tue, 16 May 2023 09:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
अर्जित उर्फ हन्नू का फाइल फोटो किशोर की तरफ से बच्चे के फ्लैट में फेंका गया फिरौती मांगने का पत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के सोनीपत के गांव नांगल खुर्द के पास स्थित टीडीआई एस्पानिया की गली में खेल रहे साढ़े आठ साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसकी हत्या पड़ोस की सोसाइटी में रहने वाले किशोर ने रुपयों के लिए की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर की तहसील डुमरियागंज के गांव वीरपुर-रतनपुर निवासी अजीत त्रिपाठी पहले लखनऊ के जानकीपुरम स्थित सीता विहार कॉलोनी में रहते थे। वह पेटीएम के एरिया सेल्स मैनेजर हैं। दिसंबर, 2022 में तबादला होने के बाद वह सोनीपत आ गए थे।

वह फरवरी में गांव नांगल खुर्द व कुमासपुर के बीच स्थित टीडीआई एस्पानिया में फ्लैट लेकर रहने लगे। वह सोमवार को ड्यूटी पर गए थे। शाम सात बजे उनकी पत्नी ने बताया कि बेटा अर्जित उर्फ हन्नू नीचे खेल रहा था, लेकिन मिल नहीं रहा है। उन्होंने उसकी काफी तलाश की पर पता नहीं चला, जिस पर उन्होंने पुलिस को अवगत करवाया।
विज्ञापन

2 of 6
मृतक का फाइल फोटो, परिजन। - फोटो : अमर उजाला
इस बीच जानकारी मिली कि अर्जित पड़ोस की सोसाइटी में रहने वाले किशोर के साथ देखा गया था। किशोर पहले उनकी सोसाइटी में रहता था। उसकी उनके बेटे से जान-पहचान हो गई थी। इस बीच परिवार को घर के अंदर बच्चे की फिरौती के लिए फेंका गया पत्र मिला।

जिसमें छह लाख रुपये की मांग की गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में जांच का दायरा बढ़ाया गया तो मंगलवार तड़के बच्चे का शव बेसमेंट में पानी के ड्रम में मिला। उसके सिर पर चोट के 15 से अधिक निशान थे। साथ ही गला भी दबाया गया था। पुलिस ने अपहरण की धारा जोड़ दी।
विज्ञापन

3 of 6
बच्चे के अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में सीसीटीवी दिख रहा बच्चा व किशोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खोजा तो उसमें बच्चा किशोर के साथ दिखाई दिया। किशोर को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की। उसने स्कॉर्पियो सवारों पर अपहरण करने की बात कही। लेकिन बाद में उसने जो खुलासा किया वह चौंकाने वाला था।

4 of 6
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में विलाप कर रहे बच्चे के पिता को सांत्वना देते परिचित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसलिए की वारदात
किशोर ने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से बीमार हैं। घर का खर्च मुश्किल से चल रहा था। फिरौती के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि वह हत्या कर घर गया और खाना खाने के बाद फिरौती का पत्र लिखकर लाया और बच्चे के घर में फेंक कर चला गया। पुलिस ने किशोर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह करनाल भेज दिया गया। 16 वर्षीय आरोपी जिस निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है, उसी स्कूल में बच्चा चौथी कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन

5 of 6
हत्या करने के मामले में बहालगढ़ थाने में पहुंचे परिजन व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पाने से सिर पर किए वार
किशोर ने पुलिस को बताया कि वह देर शाम ही बच्चे को बहका कर बेसमेंट की तरफ ले गया था। वहां पर पहले से ही पाना (नट-बोल्ट खोलने का औजार) रखा था। पाने से उसने 15 से अधिक वार कर बच्चे की हत्या कर दी। उसका गला भी दबाया। उसके बाद उसे पानी के ड्रम में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्जित उर्फ हन्नू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे के पिता ने बताया कि उनसे सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर फिरौती देने के लिए कहा गया था। जिसके चलते वह रातभर में चार लाख रुपये निकाल लाए, लेकिन बाद में बेटे की हत्या की जानकारी मिली।

बच्चे की हत्या के आरोप में किशोर को पकड़ा गया है। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। -ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें