पशु प्रदर्शन मेले के आयोजन स्थल पर निरीक्षण के दौरान दिशा-निर्देश देते कृषि मंत्री जेपी दलाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किया पशुधन बीमा योजना का शुभारंभ
भिवानी के सेक्टर-13 में शुक्रवार से तीन दिनों तक राज्य स्तरीय पशु मेले में उम्दा नस्ल के पशुओं का महाकुंभ उमड़ेगा। पशुपालकों को उत्तम नस्ल और बेस्ट ब्रीड के लिए लाखों के इनाम भी मिलेंगे। कृषिमंत्री जेपी दलाल ने गुरुवार को मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया और अधिकारियों को किसानों और पशुपालकों की सुविधा के लिए दिशा निर्देश दिए। इससे के बाद राज्य स्तरीय पशु मेले को लेकर कृषि मंत्री ने बया पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से बातचीत की। भिवानी में प्रदेश स्तरीय पशु मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के उत्तम नस्ल के पशु आएंगे।
उन्होंने कहा कि मेले में एक लाख से अधिक पशुपालक व किसान शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। करीब 15 हजार लोगों के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था की गई है। किसानों और पशुपालकों के लिए निशुल्क 175 बसों की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि पशुपालकों व किसानों की आय बढ़ाने के लिए मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान प्रतिदिन लक्की ड्रा निकाला जाएगा, जिसमें ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल, स्कूटी, दूध निकालने की मशीन, नैनो यूरिया की बोतल का बंडल शामिल हैं। पंजीकृत किसानों को मेले के दौरान उत्तम किस्म मिनरल मिक्सर दिया जाएगा। मेले में किसानों के मनोरंजन के लिए हरियाणा के नामी कलाकारों द्वारा रागिनी, फोक डांस की प्रस्तुति दी जाएगी।
कृषि मंत्री ने किया पशुधन बीमा योजना का शुभारंभ
कृषि मंत्री दलाल ने राज्य स्तरीय पशु मेला आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 100 रुपये में पशुपालक अपने पशुओं का एक साल का बीमा करवा सकेंगे। अनुसूचित जाति के लिए निशुल्क बीमा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां पर पशुओं के लिए बनाई गई प्रर्दशनी, चारे, ठहराने की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मुख्य पंडाल, प्रोडेक्ट प्रदर्शन पंडाल और किसानों व पशुपालकों के लिए बनाए गए भोजन कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा जरूरी निर्देश दिए।
पशु प्रदर्शन में घोड़ों के करतब के लिए बनाया जा रहा स्थल। संवाद
ये होंगी प्रतियोगिताएं
पशुधन विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक एवं पशु-प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी डॉ. एसके बागोरिया और उप निदेशक एवं को-नोडल अधिकारी डॉ. सुखदेव राठी ने बताया कि प्रदर्शनी में 12 नस्लों के पशुओं में 53 प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रदर्शनी में उत्तम नस्ल के घोड़े, झोटे, बैल, गाय पशु देखने को मिलेंगे वहीं दूसरी ओर पशु प्रदर्शनी में पशु प्रदर्शनी में यहां आने वाले किसान/पशु पालकों को लाड गांव के बाहुबली नामक ऊंट का नृत्य/करतब देखने को मिलेगा।