रोहतक के डोभ गांव के मगन उर्फ अजय के आत्महत्या प्रकरण में बड़ा खुलासा हुआ है। बार डांसर दिव्या ने भूलेख ऐप पर जमीन देखकर मगन से शादी की थी। शादी के चंद दिन बाद ही दिव्या ने परिवार के सामने जमीन बेचने का प्रस्ताव रखा था। 17 करोड़ की जमीन के लिए मगन पर पिता को मारने का दबाव बनाया था।
रोहतक के डोभ गांव के मगन उर्फ अजय की खुदकुशी मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और नया खुलासा हुआ है। डोभ गांव के मगन और दिव्या की दोस्ती सोशल मीडिया पर साल 2020 में हुई थी। इनकी करीब तीन माह तक बात चली। इसके बाद शादी की बात चलने के दौरान दिव्या ने मगन से जमीन के बारे में पूछा और उसकी जमीन के खाता संख्या से जांच भी की। जब उसे लगा कि करीब 17 करोड़ की जमीन मगन के पास है तो उसने शादी की बात आगे बढ़ाई।
जमीन के करोड़ों रुपये हड़पने के लिए ही दिव्या ने पति पर पिता रणवीर को मारने का दबाव बनाया था। उसने जमीन के रुपये लेकर मुंबई-अहमदाबाद में शिफ्ट होने की योजना बनाई थी, लेकिन मगन ने 18 जून को पिता को मारने के बजाय खुद पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
2 of 11
मृतक मगन उर्फ अजय का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मगन के प्रेम विवाह से खुश नहीं थे परिजन
दिव्या और मगन शादी करने के बाद दिल्ली में रहे, लेकिन 2021 में डोभ गांव में आ गए। वहां पर प्रेम विवाह से परिजन खुश नहीं थे, लेकिन बेटे की बात मानकर उसे स्वीकार कर लिया। शादी के 10 दिन बाद ही दिव्या ने परिवार के सभी लोगों को बैठाया और कहा कि गांव की जमीन को बेच देते हैं।
विज्ञापन
3 of 11
rohtak suicide
- फोटो : अमर उजाला
परिवार ने मुंबई-अहमदाबाद जाने से किया इनकार
मुंबई-अहमदाबाद में खरीद लेते हैं। वह होटल में नौकरी करेगी तो उसे भी आसानी हो जाएगी, लेकिन मगन और परिवार के लोगों ने जमीन बेचकर मुंबई-अहमदाबाद जाने से इन्कार कर दिया।
4 of 11
Rohtak magan suicide case
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दिव्या ने डोभ गांव में रहने से इन्कार कर दिया था। उसने रोहतक शहर में रहने की जिद की तो मगन उसे लेकर यहां रहने लगा था। हालांकि, घर में कलह हुई तो मगन के पिता रणवीर सिंह को हृदयाघात की समस्या हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 11
आरोपी पत्नी दिव्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भूलेख ऐप पर जमीन देखकर की थी दिव्या ने शादी
परिजन ने बताया कि दिव्या हिसार के नारनौंद स्थित वार्ड नंबर-11 की रहने वाली है। उसने शादी से पहले मगन से प्रॉपर्टी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि चार कीले जमीन पिता के नाम पर है, जबकि पारिवारिक बंटवारे में डेढ़ कीला जमीन अलग से आएगी। इस तरह साढ़े पांच कीला जमीन है। जमीन की पुष्टि करने के लिए दिव्या ने भूलेख पेप पर जमीन के कागजात देखे और इसके बाद उसने शादी की थी।
विज्ञापन
6 of 11
मृतक मगन उर्फ अजय का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे की खातिर कबूल की थी दिव्या
बेटे की खातिर उन्होंने यह तक नहीं पूछा कि वह कहां की रहने वाली और किस बिरादरी से ताल्लुक रखती है, लेकिन उसने मगन को ही धोखा दे दिया। अब दोनों पर कार्रवाई कराकर बेटे को न्याय दिलाना चाहते हैं।- रणवीर सिंह, मगन के पिता।
विज्ञापन
7 of 11
आर्य समाज मैरिज सर्टिफिकेट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी दिव्या और इंस्पेक्टर दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुख्ता सबूत एकत्र कर लिए हैं। वीडियो मगन ने ही बनाकर पोस्ट की है। इसके लिए मोबाइल फोन को एफएसएल में जांच के लिए भेजा जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।- नीरज सिंह, थाना प्रभारी बहु अकबरपुर
8 of 11
आर्य समाज मैरिज सर्टिफिकेट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये है पूरा मामला
रोहतक के डोभ गांव के मगन उर्फ अजय ने 18 जून को पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक कुमार (महाराष्ट्र पुलिस के इंस्पेक्टर) की प्रताड़ना का आरोप लगाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने घटना से पहले दो वीडियो भी बनाए थे। घटना के बाद पीड़ित पिता रणवीर ने पुत्रवधू और उसके प्रेमी दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
9 of 11
rohtak suicide
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी के शौक पूरे करने के लिए करोड़पति मगन बन गया था डिलीवरी बॉय
पिता रणवीर ने बताया कि मगन ने हिसार के नारनौंद निवासी दिव्या से दिल्ली के आर्य समाज में प्रेम विवाह किया था। उसके शौक पूरे करने के लिए पहले उसने खेती में खूब मेहनत की, लेकिन दिव्या के शौक बढ़ते ही जा रहे थे। हर माह उसे कुछ न कुछ गिफ्ट में चाहिए होता था।
10 of 11
मगन का फाइल फोटो, आरोपी पत्नी दिव्या की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अप्रैल में मगन ने खेती से आए डेढ़ लाख रुपये दिए थे और फिर अपना सोने का कड़ा बेचकर भी उसके खाते में रुपये डाले थे। वह मु्ंबई से ही उसके पास डिमांड करती थी। उनके बेटा मगन पत्नी की हर ख्वाहिश को पूरा करने का प्रयास करता था।
पीड़ित परिवार, आरोपी पत्नी दिव्या की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फूड डिलवरी कंपनी का डिलीवरी बॉय भी बन गया था मगन
दिव्या ने आईफोन की डिमांड की थी तो मगन के पास 15 से 20 करोड़ रुपये की जमीन होने के बावजूद वह एक फूड डिलवरी कंपनी का डिलीवरी बॉय भी बन गया था। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये कमाए और फिर दिव्या को मोबाइल दिलाया था।