फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: बीवी के शौक पूरे करने के लिए करोड़पति मगन बन गया था डिलीवरी बॉय, यहां छिपे हैं दिव्या और उसका प्रेमी

Mon, 23 Jun 2025 03:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

रोहतक में आत्महत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। मगन के पिता ने कहा कि मेरा करोड़पति बेटा ने पत्नी के शौक पूरा करने के लिए डिलीवरी बॉय भी बन गया था। 
विज्ञापन
1 of 7
rohtak suicide - फोटो : अमर उजाला
रोहतक के डोभ गांव के मगन उर्फ अजय के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए उनकी लोकेशन निकाल ली है। मृतक की पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी इंस्पेक्टर दीपक की लोकेशन मुंबई में मिली। महाराष्ट्र पुलिस के इंस्पेक्टर से बात कर दिव्या और उसके संबंध के बारे में जानकारी ली।

पुलिस ने दिव्या से संबंध के बारे में भी पूछताछ की है, जबकि दिव्या ने कॉल नहीं उठाया है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही इंस्पेक्टर को बयान के लिए बुलाया जाएगा। मगन की पत्नी से भी पूछताछ की जाएगी और पुलिस जल्द ही मुंबई जाएगी। उधर, न्याय के लिए परिजन सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने की बात कह रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
मृतक मगन उर्फ अजय का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मगन ने 18 जून को पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक कुमार (महाराष्ट्र पुलिस के इंस्पेक्टर) की प्रताड़ना का आरोप लगाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने घटना से पहले दो वीडियो भी बनाए थे। घटना के बाद पीड़ित पिता रणवीर ने पुत्रवधू और उसके प्रेमी दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी पत्नी दिव्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, पीड़ित पिता रणवीर ने बताया कि इकलौते बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली पुत्रवधू और उसके आरोपी प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए पुलिस अधीक्षक रोहतक से मिलेंगे। मगन ने वीडियो में पुलिस अधीक्षक रोहतक और थाना प्रभारी बहु अकबरपुर से न्याय की गुहार लगाई थी।
 

4 of 7
मृतक मगन उर्फ अजय का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी के शौक पूरे करने के लिए करोड़पति मगन बन गया था डिलीवरी बॉय
रणवीर ने बताया कि मगन ने हिसार के नारनौंद निवासी दिव्या से दिल्ली के आर्य समाज में प्रेम विवाह किया था। उसके शौक पूरे करने के लिए पहले उसने खेती में खूब मेहनत की, लेकिन दिव्या के शौक बढ़ते ही जा रहे थे। हर माह उसे कुछ न कुछ गिफ्ट में चाहिए होता था। 
विज्ञापन

5 of 7
आर्य समाज मैरिज सर्टिफिकेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अप्रैल में मगन ने खेती से आए डेढ़ लाख रुपये दिए थे और फिर अपना सोने का कड़ा बेचकर भी उसके खाते में रुपये डाले थे। वह मु्ंबई से ही उसके पास डिमांड करती थी। उनके बेटा मगन पत्नी की हर ख्वाहिश को पूरा करने का प्रयास करता था। 

 
विज्ञापन

6 of 7
आर्य समाज मैरिज सर्टिफिकेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फूड डिलवरी कंपनी का डिलीवरी बॉय भी बन गया था वो
दिव्या ने आईफोन की डिमांड की थी तो मगन के पास 15 से 20 करोड़ रुपये की जमीन होने के बावजूद वह एक फूड डिलवरी कंपनी का डिलीवरी बॉय भी बन गया था। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये कमाए और फिर दिव्या को मोबाइल दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rohtak suicide - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उक्त प्रकरण में जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के बुलाया जाएगा। -नीरज कुमार, प्रभारी थाना बहु अकबरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें