एएसआई संदीप लाठर की मौत के 10 दिन बाद पत्नी संतोष ने एक और नया खुलासा किया है। उनका कहना है कि एडीजीपी परिवार की ऊंची पहुंच बताकर धमकाया गया था। इसी कारण पति ने जान दे दी। एफआईआर की वायरल कॉपी में गनमैन सुशील और आईजी दफ्तर में एसआईएस सुनील पर आरोप लगाए गए।
एएसआई संदीप लाठर की मौत के 10 दिन बाद वायरल हुई एफआईआर में पत्नी संतोष ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनमैन सुशील कुमार व आईजी दफ्तर में एसआईएस (सिक्योरिटी ऑफिसर) सुनील कुमार पर पूरण के परिवार की ऊंची पहुंच बताकर धमकी देने के आरोप लगाए हैं। कहा, इसी दबाव में पति ने जान दे दी।
एएसआई के चचेरे भाई भूप सिंह लाठर ने वायरल एफआईआर को असली बताया है। सुखपुरा चौक के पास पुलिस क्वार्टर नंबर-44 निवासी संतोष ने एफआईआर में कहा है कि अर्बन एस्टेट थाने में आईजी रोहतक रहे पूरण कुमार के गनमैन सुशील कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
2 of 10
विलाप करते एएसआई के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साइबर सेल में तैनात उनके पति संदीप इस केस की जांच में शामिल थे। इसी केस में गनमैन सुशील कुमार की गिरफ्तारी हुई थी। अन्य की भी गिरफ्तारी होनी थी। इस बीच आईजी पूरण कुमार ने सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
3 of 10
मीडिया से बात करती एएसआई संदीप का पत्नी और बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गनमैन सुशील, एसआईएस सुनील कुमार व उनके साथी इस केस से पहले व बाद में आईजी पूरण कुमार, उनकी आईएएस पत्नी अमनीत, पंजाब से विधायक उनके साले अमित रतन व अनुसूचित जाति आयोग में बैठे रिश्तेदारों की ऊंची पहुंच का हवाला देकर संदीप को धमका रहे थे।
4 of 10
आठ साल के बेटे ने दी चिता को मुखाग्नि
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संतोष के मुताबिक, एडीजीपी के शव का पोस्टमार्टम न कराकर ईमानदार पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की गिरफ्तारी का सरकार पर दबाव बनाया गया। इनकी बड़े स्तर पर पहले ही विजिलेंस जांच चल रही थी। इसमें सरकार की ओर से जल्द सख्त कार्रवाई की जानी थी।
विज्ञापन
5 of 10
एएसआई संदीप का जुलाना में अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति कहते थे...ईमानदार कर्मचारियों का कोई महत्व नहीं
एफआईआर में संतोष ने कहा है कि उनके पति कहते थे कि पुलिस विभाग में ईमानदार अधिकारियों व कर्मचारियों का कोई महत्व नहीं है। इस पर काफी समझाया लेकिन वह बोले कि यह लड़ाई ईमानदारी व भ्रष्टाचार के बीच की है। बकौल संतोष, आरोपियों व मेरे परिवार की संपत्ति की जांच करा ली जाए।
संतोष ने कहा, पति की मौत से अभी परेशानी में हूं। बाद में अन्य तथ्यों से अवगत करवाऊंगी। संदीप 14 अक्तूबर को अपने मामा के लड़के संदीप उर्फ संजय निवासी लाढ़ौत के पास गए थे। संतोष के मुताबिक, संजय ने भी उन्हें बताया था कि संदीप कई दिन से दबाव में थे। उन्होंने वीडियो भी वायरल किया था। सुसाइड केस की डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी जांच कर रही है।
विज्ञापन
7 of 10
एएसआई भाई का शव देखने के बाद बदहवास बहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले सीबीआई जांच की मांग...अब पुलिस जांच से संतुष्ट
एफआईआर में संतोष ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच की मांग की है। हालांकि, अब उनका कहना है कि वह पुलिस जांच से संतुष्ट हैं। न्याय मिलने का भी पूरा भरोसा है। कहा, पुलिस हमारा घर है। हमारे घरवालों ने कभी गलत काम नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि परिवार ने कभी सीबीआई जांच की मांग नहीं की।
8 of 10
rohtak asi sandeep kumar
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसआई सुसाइड केस : संदीप अकेले गए थे स्कूटर पर खेत, सीसीटीवी फुटेज आई सामने
एएसआई संदीप लाठर आत्महत्या मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें संदीप लाढ़ौत गांव में स्कूटी पर अकेला जाता दिखाई दे रहा है। फुटेज 14 अक्तूबर को दिन में 11:43 बजे की है। मामले की जांच कर रही एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
9 of 10
लाहौत में एएसआई संदीप लाठर की मौत के बाद गमजदा पत्नी संतोष।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसआई संदीप लाठर के ममेरे भाई संजय लाढ़ौत ने बताया कि डीएसपी दलीप सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने रोहतक से लेकर लाढ़ौत तक के सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। टीम उनके कार्यालय भी आई थी। सीसीटीवी फुटेज में संदीप लाठर अकेले दिखाई दे रहे हैं। टीम फुटेज अपने साथ लेकर गई है।
रोहतक के एएसआई संदीप ने इसी कमरे में की आत्महत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंगुलियों की बीच की त्वचा जांच के लिए भेजी
एसआईटी ने संदीप की अंगुलियों के बीच की त्वचा (फिंगर वेबिंग) जांच के लिए मधुबन स्थित लैब भेजी है। जांच से पता लग सकेगा कि फायरिंग के कारण त्वचा किसी तरह के रासायनिक पदार्थ के संपर्क में आई थी या नहीं। इसके अलावा यह भी पता लग सकेगा कि फायरिंग का त्वचा पर क्या असर हुआ।