रोहतक की फतेहपुरी कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। पिता विक्की उर्फ वीके ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि निगम चालक मनीष बेटी को तंग करता था। सुमित ने बचाव में फरसा मारा था। जबकि मृतक मनीष के भाई ने कहा कि सुमित का परिवार मकान को लेकर रंजिश रखता था।
रोहतक की फतेहपुरी कॉलोनी के दोहरे हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। सुमित (21) के पिता विक्की उर्फ वीके का आरोप है कि मनीष (40) उसकी बेटी को तंग करता था। परेशान होकर रेवाड़ी जाकर रहने लगे थे तो वहां भी तंग करना नहीं छोड़ा ऐसे में वे वापस रोहतक आ गए। पहले मनीष ने सुमित को गोली मारी। बचाव में सुमित ने मनीष को फरसा मारा था जबकि मनीष के भाई ने इस बात से साफ इन्कार किया है।
सुमित के पिता ने मनीष के भाई सहित पांच आरोपियों तो मनीष के भाई ने सुमित के माता-पिता, भाई, ममेरे भाई सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पहले मनीष और फिर सुमित के शव का पोस्टमार्टम कराया। चार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
2 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप : मनीष ने रेवाड़ी तक पीछा किया, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी बेटे को गोली
सुमित के पिता विक्की उर्फ वीके ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पल्बंर का कार्य करता है। उसके दो बेटे सुमित, विशाल व एक बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। पांच साल से पड़ोसी मनीष उसकी बेटी को तंग करता था। परेशान होकर वह परिवार सहित रेवाड़ी जाकर किराये पर रहने लगा। वहां भी मनीष ने पीछा किया। तीन माह बाद वह वापस रोहतक आ गया।
विज्ञापन
3 of 10
रोहतक पीजीआई में सुमित के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां भी आरोपी उसके बेटों पर आते-जाते कटाक्ष करता था। वे तंग आ चुके थे। एक माह पहले मनीष ने नजदीक पड़ोस में मकान बनाना शुरू किया। इस पर उन्होंने एतराज जताया। इस बात से आरोपी रंजिश रखे हुए था। बुधवार रात करीब 8:30 बजे गली में खड़ा होकर मनीष गालियां देने लगा। उसने विरोध किया तो मनीष के भाई श्याम सुंदर, कल्लू, रवि, रामदास और सरोज उसके साथ कहासुनी व हाथापाई करने लगे।
4 of 10
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोर सुनकर उसका बेटा सुमित घर से बाहर आया जब वह बीचबचाव करने लगा तो मनीष ने लाइसेंसी रिवाॅल्वर (.32 बोर) से सुमित के सीने में दो गोलियां मार दीं। बचाव में सुमित ने मनीष को चोटें मारीं। घायल सुमित को वे पीजीआई ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
नगर निगम में चालक मनीष के भाई श्यामसुंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे तीन भाई व एक बहन हैं। उसके भाई मनीष ने फतेहपुरी कॉलोनी में ही गली के कोने में नया मकान बनाना शुरू किया था। पड़ोसी विक्की इससे खुश नहीं था। इसी रंजिश में विक्की ने अपने बेटे सुमित व विशाल, सुरेंद्र व नरेंद्र, सुमन पत्नी विक्की व विक्की का भांजा अजय व धामड़ गांव के एक युवक सहित करीब 10 लोगों ने बुधवार रात को उसके भाई मनीष पर लाठी, डंडे और फरसे से हमला कर दिया। गर्दन, सिर और चेहरे पर वार किए गए।
विज्ञापन
6 of 10
Rohtak Double murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भांजे रवि ने आकर बताया कि मनीष को उसके निर्माणाधीन मकान के पास गली में विक्की और उसके परिजन चोटें मार रहे हैं। उसने और उसकी मां सरोज ने बीचबचाव का प्रयास किया लेकिन चेहरे, गर्दन, बाएं कान व सिर पर गहरी चोटों के चलते मनीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सुमित के सीने में मिलीं दो गोलियां
पुलिस को जांच में पता चला कि मनीष ने तीन साल पहले आर्म्स लाइसेंस बनवाया था। जान को खतरा बताकर वह अपना रिवाॅल्वर साथ रखता था। पोस्टमार्टम के दौरान सुमित के सीने में (.32 बोर) के पिस्तौल की दो गोलियां मिली हैं। अब पुलिस गोलियों के खोल और रिवाॅल्वर बरामद कर फाॅरेंसिक जांच के लिए मधुबन लैब भेजेगी।
8 of 10
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक दोहरे हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश, एसपी ने चार टीमें बनाईं
फतेहपुरी कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध युवकों को शक के आधार पर काबू किया है। जल्द पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा। वीरवार को एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि इसके लिए चार टीमें गठित की गई हैं। एसपी ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि गोली लगने से फतेहपुरी कॉलोनी निवासी सुमित को पीजीआई में दाखिल कराया गया जहां उसकी मौत हो गई जबकि कॉलोनी के दूसरे युवक मनीष का शव घटनास्थल पर पड़ा मिला।
9 of 10
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
प्रांरभिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष छह-सात साल से फतेहपुरी काॅलोनी में ही पड़ोस में रह रहे हैं। पहले भी आपस में झगड़ा हो चुका था। इसी बात की रंजिश के कारण मनीष ने अपने लाइसेंसी रिवाॅल्वर से दो गोलियां चलाईं जबकि दूसरे पक्ष ने मनीष पर हमला किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को काबू किया है। एसपी ने बताया कि जिले में आपसी रंजिश के केसों की जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई भी होगी।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पहले सुमित को गोली मारी गई। इसके बाद मनीष पर फरसे से वार किए गए। चार संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपियों को भी काबू किया जाएगा। पहले मनीष उसके बाद सुमित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रंजिश के दूसरे केसों पर भी नजर रखी जाएगी।- एसआई सुशील कुमार, थाना प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी, रोहतक