vaccine
- फोटो : istock
हरियाणा में 99 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली और 97 फीसदी ने ली दोनों खुराक
हरियाणा में कोविड 19 से बचाव के लिए 99 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली और 97 फीसदी ने दोनों खुराक ली हैं। साथ ही अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता को पहली खुराक 103 प्रतिशत और दूसरी खुराक 106 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। एक सवाल के जवाब में सदन में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक को पहली खुराक 92 प्रतिशत और दूसरी खुराक 69 प्रतिशत, 45 से 60 वर्ष को पहली खुराक 88 प्रतिशत और दूसरी खुराक 61 प्रतिशत, 18 से 44 वर्ष को पहली खुराक 90 प्रतिशत और दूसरी खुराक 49 प्रतिशत है। विज ने बताया कि राज्य सरकार शत प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को टीकाकरण की दोनों खुराक देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में 16 दिसंबर तक कुल पहली खुराक 1,90,36,049 (92 प्रतिशत), कुल दूसरी खुराक 1,17,01,925 (57 प्रतिशत) और कुल 3,07,97,974 खुराक दी गई। वहीं गुरुग्राम कोरोना के खिलाफ सौ प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने वाला हरियाणा व एनसीआर का पहला जिला बन गया है। यहां 128 प्रतिशत पात्र आबादी को पहली व 100 प्रतिशत पात्र लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि भविष्य में बच्चों को लगने वाले कोरोना के टीके के लिए 0 से 6 वर्ष व 06 वर्ष से 18 वर्ष की आयु तक के बच्चों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है।