हरियाणवी मॉडल की हत्या करने वाले उसके दोस्त ने बड़ा खुलासा किया है। कातिल सुनील ने बताया कि मुझे ठुकराकर शीतल ने विशाल को अपनाया। इसलिए उसे मार डाला। पहले से ही हत्या का प्लान बना लिया था। कार में चाकू रखा था।
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या के रहस्य से मंगलवार को पर्दा उठ गया। पुलिस का दावा है कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार सिम्मी के दोस्त सुनील ने पूरा घटनाक्रम और वजह बता दी है। उसने बताया है कि सिम्मी उसे ठुकराकर विशाल से शादी करना चाहती थी। यह उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और साजिश रचकर हत्या कर दी।
इसराना निवासी सुनील का करनाल के माडल टाउन में सुकून नाम से होटल है। पुलिस की ओर से हुई पूछताछ में उसने बताया कि सिम्मी की शादी हो चुकी थी। दो बच्चे हुए और फिर तलाक हो गया। वह जीवनसाथी की तलाश में थी।
विज्ञापन
2 of 16
Simmi Chaudhary Murder
- फोटो : अमर उजाला
उन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों पहले एक मॉल में साथ नौकरी करते थे, जहां उनमें दोस्ती हुई थी। सुनील ने बताया कि सिम्मी उसे पसंद थी। वह शादी के लिए राजी हो गया। लेकिन, कुछ दिन बाद सिम्मी ने कहा कि उसे पता नहीं था कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
3 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुनील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर उसे गुस्सा आया लेकिन, जैसे-तैसे बर्दाश्त कर गया, जब उसे पता चला कि सिम्मी उसे ठुकराकर किसी और को चाहने लगी है तो उसका खून खौल उठा। सिम्मी के परिवार के लोगों ने उसकी शादी विशाल नाम के युवक से तय कर दी। सिम्मी ने विशाल के नाम का टैटू अपने हाथ पर गुदवा लिया था।
4 of 16
शीतल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह टैटू देखकर उसे ऐसे लगता था जैसे कोई दिल पर छुरी चला रहा हो। उसने ठान लिया था कि सिम्मी को किसी और की नहीं होने देगा और उसकी जान ले लेगा। साजिश के तहत कार में चाकू रख लिया।
विज्ञापन
5 of 16
sheetal chaudhary Murder Case
- फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
हत्या का कोई पछतावा नहीं
अब इंतजार सिर्फ मौका मिलने का था, लेकिन सिम्मी ने पहले ही उससे दूरी बना ली थी। उसे मौका मिल नहीं रहा था। इसलिए, खुद मौका बनाकर हत्या कर दी और इसका कोई पछतावा भी नहीं है। पुलिस को मॉडल की हत्या में और लोगों के भी शामिल होने का शक है।
विज्ञापन
6 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुनील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में आरोपी सुनील को दो दिन के रिमांड पर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया जाएगा। सीआईए-वन की पुलिस इनकी कॉल डिटेल भी निकाल रही है। इससे पूरे मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
7 of 16
शीतल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन साल पहले टूट गई थी शीतल की शादी
वहीं, सतकरतार कॉलोनी की रहने वाली नेहा ने बताया कि उसकी बहन शीतल की पहले शादी हो चुकी थी। यह तीन साल पहले टूट गई थी। लेकिन अब विशाल के साथ उसका रिश्ता भी तय हो गया था। जल्द ही दोनों की शादी होनी थी।
8 of 16
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार को निकाला गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार में ही रेत दिया था चाकू से गला, शव लेकर 15 किमी. घूमा
सुनील ने बताया कि 14 जून की रात वह सिम्मी की हत्या करने की ठानकर ही घर से निकला था। उसे पता चला कि सिम्मी अहर गांव में शूटिंग कर रही थी। वहां से उसे सतकरतार कॉलोनी, पानीपत में उसके घर छोड़ने के बहाने कार में ले गया। पानीपत के बजाय मतलौडा पहुंचा।
9 of 16
शीतल चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
रास्ते में सिम्मी के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। यह शायद विशाल की ही थी। इस पर उसका सिम्मी से झगड़ा हो गय। सुनसान जगह आते ही उसने चाकू निकाला और सिम्मी की गर्दन पर वार कर दिया। एक के बाद एक कई वार किए और फिर गला रेत दिया।
10 of 16
आरोपी सुनील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुद तैरकर बाहर आया था आरोपी
उसकी मौत होने के बाद शव को फेंका नहीं। 15 किमी, तक घूमता रहा। पानीपत आकर नहर के अंदर कार को ले गया। खुद कार से निकला और तैरकर बाहर आ गया। गेट खुला होने से सिम्मी की लाश निकलकर बह गई।
11 of 16
शीतल चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
दोस्त ने हरियाणवी मॉडल की गला रेतकर की हत्या
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी की उसी के दोस्त ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया। पुलिस को मॉडल का शव करीब 30 घंटे बाद सोनीपत जिले के खांडा गांव में एनसीआर वाटर चैनल में मिला है। उसके गले पर चाकू से कट के निशान मिले थे। शीतल शनिवार को शूटिंग के लिए पानीपत अहर गांव गई थी। उसके वापस न आने पर बहन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
12 of 16
शीतल चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी सुनील ने शीतल की कार में हत्या की, शव को कार में ही छोड़ा। इसके बाद हत्या को हादसा दिखाने के लिए अपनी कार को भी नहर में गिरा दिया था, और खुद तैरकर बाहर आ गया था। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
13 of 16
शीतल चौधरी की फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
बहन ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
पानीपत की सतकरतार कॉलोनी की नेहा ने रविवार को मतलौडा थाने में शिकायत देकर बताया था कि उसकी बहन शीतल (24) उसके साथ ही रहती थी और हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल काम करती थी।
14 of 16
शीतल के हाथ पर बने टैटू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह शनिवार को एक गाने की शूटिंग के लिए मतलौडा थाना क्षेत्र के अहर गांव गई थी। वह वापस नहीं पहुंची। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खांडा गांव के पास एक युवती का शव एनसीआर वाटर चैनल से बरामद किया गया था।
15 of 16
शीतल के हाथ पर बने टैटू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने की थी शीतल की शिनाख्त
जिसकी गले पर कट के निशान थे। पानीपत के मतलौडा और पुराना औद्योगिक थाना पुलिस सूचना मिलते ही सोनीपत पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वह शनिवार को पानीपत के विराट नगर फेज-3 के पास नहर में गिरी आई-20 कार में सवार थी। पुलिस ने शीतल के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार ने बताया कि मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि सुनील ने उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया और हत्या को हादसा दिखाने के लिए गाड़ी को नहर में गिरा दिया। वह खुद तैरकर बाहर निकाल आया। पुलिस ने सुनील को जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था।