फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Simmi Chaudhary Murder: शादी नहीं... इस बात पर हुआ था शीतल और सुनील का झगड़ा, कातिल दोस्त ने बताई हत्या की वजह

Tue, 17 Jun 2025 01:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

हरियाणवी मॉडल सिम्मी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। शीतल उर्फ सिम्मी के मोबाइल पर किसी युवक की कॉल आने के बाद सुनील से उसका झगड़ा शुरू हुआ था। जिसके बाद कार में ही सुनील ने चाकू से उस पर हमला कर दिया था। जिससे सिम्मी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
1 of 12
Simmi Chaudhary Murder - फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी (24) की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने शीतल हत्याकांड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देते हुए घटना का खुलासा किया है। 

उन्होंने बताया कि कार में मॉडल सिम्मी और उसके सुनील के बीच झगड़ा हुआ था। एक अन्य युवक की कॉल आने पर झगड़े की शुरुआत हुई थी। इसके बाद सुनील ने शीतल की धारदार हथियार से हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन

2 of 12
शीतल चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि सुनील पहले से ही हत्या का प्लान कर आया था। हत्या के बाद आरोपी ने कार को नहर में गिरा दिया था। डीएसपी मुख्यालय ने प्रेसवार्ता में बताया कि सुनील और सिम्मी चार साल से सम्पर्क में थे।
विज्ञापन

3 of 12
sheetal chaudhary - फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
इसी बीच सिम्मी की किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करने लगी थी। लेकिन, सुनील इसका विरोध करता था। यही कारण था कि उसने सिम्मी की हत्या करने की साजिश रची थी। 

4 of 12
sheetal chaudhary - फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
वारदात के दिन शूटिंग करने के बाद सुनील उसे लेकर निकला था। मतलौडा के पास पहुंचते ही शीतल उर्फ सिम्मी के मोबाइल फोन पर किसी युवक का फोन आया तो वह उससे बात करने लगी। 

 
विज्ञापन

5 of 12
sheetal chaudhary - फोटो : Insta @simmi_choudhary_06
सुनील ने उसे बात करने से मना किया तो वह नही मानी। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया और सुनील ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर लेगी। इसके बाद इस वारदात में अन्य खुलासा होगा।
विज्ञापन

6 of 12
आरोपी सुनील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्त ने हरियाणवी मॉडल की गला रेतकर की हत्या
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी की उसी के दोस्त ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया। पुलिस को मॉडल का शव करीब 30 घंटे बाद सोनीपत जिले के खांडा गांव में एनसीआर वाटर चैनल में मिला है। उसके गले पर चाकू से कट के निशान मिले हैं। शीतल शनिवार को शूटिंग के लिए पानीपत अहर गांव गई थी। उसके वापस न आने पर बहन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

7 of 12
शीतल चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
घटना के तार शनिवार को दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार से जुडे हैं। प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी सुनील ने शीतल की हत्या कर शव का नहर में फेंक दिया था। बाद में हत्या को हादसा दिखाने के लिए अपनी कार को भी नहर में गिरा दिया था और खुद तैरकर बाहर आ गया था। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।

 

8 of 12
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार को निकालते गोताखोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत की सतकरतार कॉलोनी की नेहा ने रविवार को मतलौडा थाने में शिकायत देकर बताया था कि उसकी बहन शीतल (24) उसके साथ ही रहती थी और हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल काम करती थी।

9 of 12
शीतल के हाथ पर बने टैटू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह शनिवार को एक गाने की शूटिंग के लिए मतलौडा थाना क्षेत्र के अहर गांव गई थी। वह वापस नहीं पहुंची। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।सोमवार को सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खांडा गांव के अंतर्गत एक युवती का शव एनसीआर वाटर चैनल से बरामद कर लिया।

10 of 12
शीतल के हाथ पर बने टैटू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिसकी गले पर कट के निशान थे। पानीपत के मतलौडा और पुराना औद्योगिक थाना पुलिस सूचना मिलते ही सोनीपत पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वह शनिवार को पानीपत के विराट नगर फेज-3 के पास नहर में गिरी आई-20 कार में सवार थी। पुलिस ने शीतल के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

11 of 12
शीतल चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार ने बताया कि मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि सुनील ने उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया और हत्या को हादसा दिखाने के लिए गाड़ी को नहर में गिरा दिया। वह खुद तैरकर बाहर निकाल आया।
विज्ञापन

12 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुनील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने सुनील को जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। वह पुलिस के सामने भी अपना मुंह नहीं खोल रहा था। ऐसे में उस पर शक भी गहरा गया था।

यह भी पढ़ें: Simmi Chaudhary Murder: गर्दन...छाती और हाथ पर गहरे वार, सुनील ने इसलिए किया मॉडल का नृशंसता से कत्ल; कबूलनामा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें