फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Simmi Chaudhary Murder: शादीशुदा थी मॉडल शीतल... एक बेटा भी है; सुनील से दोस्ती और हत्या तक की पूरी कहानी

Tue, 17 Jun 2025 08:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी (24) की उसके दोस्त सुनील ने गला रेतकर हत्या कर दी। शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया। पुलिस को शव 30 घंटे बाद सोनीपत के खांडा में एनसीआर वाटर चैनल में मिला। उसके गले पर चाकू से कट के निशान हैं।
 
विज्ञापन
1 of 12
sheetal chaudhary murder case - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव को दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया गया। पुलिस को हत्या के करीब 30 घंटे बाद सोनीपत के खांडा गांव में एनसीआर वाटर चैनल से उसका शव मिला। उसके गले व हाथों पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले में शीतल के इसराना निवासी दोस्त सुनील को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि शीतल (24) हरियाणवी संगीत उद्योग में काम करती थी। वह बहन नेहा के साथ पानीपत में रहती थी और 14 जून को शूटिंग के लिए गई थी, पर लौटी नहीं। नहीं। इसके बाद नेहा ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी। खांडा के ग्रामीणों ने रविवार रात वाटर चैनल में युवती का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। बाद में शव की शिनाख्त शीतल के रूप में हुई।
विज्ञापन

2 of 12
Sheetal Murder Case - फोटो : अमर उजाला
वहीं, घटना के तार शनिवार को पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार से जुडे हैं। शीतल शनिवार को पानीपत के विराट नगर फेज-3 के पास नहर में गिरी आई-20 कार में थी। आरोपी ने हत्या को हादसा दिखाने के लिए अपनी कार को भी नहर में गिरा दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 12
शीतल चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
खुद ने डूबने का बहाना किया और तैरकर बाहर आ गया, जिसे लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पानीपत की सतकरतार कॉलोनी की नेहा ने रविवार को मतलौडा थाने में शिकायत दी थी कि उसकी बहन शीतल उसके साथ रहती थी। वह शनिवार को गाने की शूटिंग के लिए अहर गांव में गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। मामले में कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। 

 

4 of 12
वारदात से पहले साथ नजर आए शीतल और सुनील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो वायरल
शीतल गाने की शूटिंग में व्यस्त थी। शूटिंग अहर गांव की गोशाला में चल रही थी। शीतल की मौत के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक युवक और युवती कार में बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में युवक युवती का सुनील और शीतल होने का दावा किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 12
वारदात से पहले साथ नजर आए शीतल और सुनील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत के एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी इसराना के सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी शीतल के साथ दोस्ती थी। उसे शूटिंग के लिए ले गया था। मंगलवार को उसे अदालत में पेश करेंगे। 

 
विज्ञापन

6 of 12
शीतल चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
शीतल की हो चुकी शादी, एक बेटा भी
मृतक हरियाणवी मॉडल की शादी हो चुकी थी। मृतका की बहन नेहा ने बताया कि शीतल का विवाह हो चुका था। उनका एक बेटा भी है लेकिन वह काफी समय से अपने पति से अलग रह रही थी। उसका बेटा उसके पति के साथ ही रह रहा था। काफी समय पहले शीतल की पहचान सुनील से हुई थी।
विज्ञापन

7 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुनील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में पता चला कि सुनील पहले से शादीशुदा है। उसके भी बच्चे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील उस पर शादी का दबाव बना रहा था। ऐसे में शीतल ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। आरोपी इस बात से खफा था। उसने शीतल की गला रेत कर हत्या कर दी।
 

8 of 12
शीतल चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
बहन को कॉल कर दी थी मारपीट की जानकारी
नेहा ने बताया कि उसकी बहन शीतल ने शनिवार रात को 11 बजे वीडियो कॉल पर बात की थी। उसने बताया था कि सुनील उसके साथ मारपीट कर रहा है। इसके कुछ देर बाद फोन कट गया और बाद में फोन बंद हो गया था। नेहा ने बताया कि वह जिस समय शीतल से बात कर रही थी, उस समय पीछे से सुनील की आवाज आ रही थी।

9 of 12
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार ने बताया कि नेहा ने आरोप लगाया कि सुनील ने उसकी बहन की हत्या कर शव नहर में फेंका और हादसा दिखाने को गाड़ी नहर में गिरा दी और खुद बाहर आ गया।

 

10 of 12
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार को निकालते गोताखोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार ने बताया कि मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि सुनील ने उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया और हत्या को हादसा दिखाने के लिए गाड़ी को नहर में गिरा दिया। वह खुद तैरकर बाहर निकाल आया। पुलिस ने सुनील को जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। वह पुलिस के सामने भी अपना मुंह नहीं खोल रहा था। ऐसे में उस पर शक भी गहरा गया था।

 

11 of 12
आरोपी सुनील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछ
सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

 
विज्ञापन

12 of 12
शीतल के हाथ पर बने टैटू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मॉडल का हुआ अंतिम संस्कार
मतलौडा थाना पुलिस ने पीजीआई खानपुर शीतल उर्फ सिम्मी के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन शव लेकर पानीपत पहुंचे। किशनपुरा स्थित श्मशान घाट पर उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजन विलाप करते नजर आय। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Simmi Chaudhary Murder Case: हरियाणा की मॉडल सिम्मी चौधरी को सुनील ने क्यों दी खौफनाक मौत? सामने आई ये वजह

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें