जासूसी मामले में पाकिस्तान से फिरोजपुर के व्यक्ति के माध्यम से नोमान के खाते में फंडिंग की गई थी। दस्तावेज भी मिल गए हैं। नोमान का रिमांड पूरा होने पर आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी की इकबाल के बीच हुई बातचीत से संबंधित वीडियो और ऑडियो को कब्जे में लिया गया है।
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार नोमान इलाही से 11 दिन तक चली पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। नोमान इलाही और इकबाल काना के बीच हुई बातचीत को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं नोमान के खाते में पाकिस्तान से पंजाब के फिरोजपुर के एक युवक के माध्यम से फंडिंग होने का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने फंडिंग के आरोपी की तलाश में फिरोजपुर में दबिश दी है लेकिन वह अभी पकड़ में नहीं आया। नोमान के घर से कुछ पाकिस्तानी दस्तावेज भी मिले है। जिनकी जांच कराई जा रही है। आरोपी नोमान इलाही को 11 दिन के रिमांड के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
2 of 9
पानीपत पुलिस ने नोमान इलाही को अदालत में पेश किया
- फोटो : संवाद
सीआईए-1 पानीपत की टीम ने 13 मई को सेक्टर-29 थाना के अंतर्गत यूपी के शामली जिले के कैराना कस्बे के बेगमपुरा क्षेत्र से नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। नोमान पर शक था कि वह पाकिस्तानी एजेंट इकबाल काना और अन्य के संपर्क में है और सैन्य गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा है। पुलिस ने आरोपी को 14 मई को अदालत में पेश कर सात दिन की रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
3 of 9
पाकिस्तानी जासूस नोमान इलाही।
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी को 20 मई को कोर्ट में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया था। पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी नोमान इलाही को शनिवार को दोपहर करीब एक बजे अदालत में पेश किया। अदालत में करीब पौने घंटे तक सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
4 of 9
नोमान इलाही को लेकर पहुंची पानीपत सीआईए
- फोटो : संवाद
इकबाल के अलावा कई और के संपर्क में भी था
पुलिस ने कोर्ट में रिमांड पेपर पेश किया। जिसमें कई खुलासे हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि नोमान व्हाट्सएप पर इकबाल काना के अलग-अलग तीन नंबरों पर बात करता था। उसने ऑपरेशन सिंदूर के समय सैन्य गतिविधियों की वीडियो भेजे थे।
विज्ञापन
5 of 9
नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसके मोबाइल की फोरेंसिक लैब से चेट और कॉल डिटेल निकलवाई है और उस डिलीट वीडियो और ऑडियो को भी अपने कब्जे में ले लिया है। जिसमें इकबाल और नोमान की लंबी बातचीत होना सामने आई हैं।
विज्ञापन
6 of 9
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
वह पाकिस्तान के कई अन्य लोगों के भी संपर्क में था। उसने पानीपत रेलवे स्टेशन से सैन्य गतिविधियों की जानकारी इकबाल काना को भेजी थी। इसके लिए उसके खाते में फंडिंग हुई थी। पुलिस ने खातों की जांच की तो पता चला है कि नोमान को पंजाब के फिरोजपुर के एक व्यक्ति के बैंक खाते के माध्यम पैसे भेजना सामने आया है।
विज्ञापन
7 of 9
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
पुलिस ने फिरोजपुर के व्यक्ति के लिए दबिश दी थी लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। उधर, पुलिस न नोमान के कैराना स्थित घर पर दबिश दी थी। जहां से पुलिस को छह पासपोर्ट मिले थे। इसके साथ ही कुछ पाकिस्तानी दस्तावेज भी बरामद किए थे।
8 of 9
नोमान इलाही
- फोटो : संवाद
अब पुलिस इन सभी दस्तावेजों की तलाश कर रही है। जिसमें छह पासपोर्ट पुलिस ने बरामद किए थे। जो नोमान इहाली, शहदाब, केसरबानों, अहसान इलाही, रहीसा व मोहम्मद राशिद के नाम थे। वहीं पाकिस्तानी दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस पाकिस्तान के दस्तावेजों की जांच कर रही है।
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही को शनिवार को अदालत में पेश किया। इसके बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। नोमान के खातों में फंडिंग करने वालों व्यक्ति की तलाश की जा रही है। -सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय पानीपत।