उस घर में भूत का साया है। आत्मा आती है, कई बार उसने मुझे भी मारने का प्रयास किया है। मैंने कुछ थोड़ी किया है, वो सब तो आत्मा ने ही किया। मुझे भी छत से नीचे फेंक दिया था। अब मुझे व किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह सब बातें कुरुक्षेत्र के पिहोवा रोड पर राज पैलेस के नजदीक एक मकान में अपने पति राजेश की हत्या की आरोपी बिमला अस्पताल में उपचार के दौरान बड़बड़ा रही है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मजदूर राजेश की हत्या की आरोपी पत्नी बिमला की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पुलिस अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है लेकिन सोमवार को उसने कई लोगों के सामने बड़बड़ाते हुए अपनी बात रखी। एक नर्स और एक महिला पुलिसकर्मी से उसने कहा, उस घर में भूत का साया है। यह भूत किसी की आत्मा है। आत्मा ने ही राजेश की हत्या की। बिमला का कहना है कि आत्मा ने ही उसे छत से धक्का दिया। वह वहां अब कभी नहीं जाएगी।
पिहोवा रोड पर जिस मकान में राजेश और बिमला किराए के कमरे में रहते थे, उसके मालिक रिंकू की मां अमरो देवी ने भी रविवार को यही बताया था कि हत्या के बाद बिमला ने कहा था कि उसके सिर काली आ गई थी, जो भी हुआ, काली ने कराया। अस्पताल में वह आत्मा कह रही है।
विज्ञापन
2 of 10
इसी कमरे में पत्नी बिमला ने की पति की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में अभी तक यह कहना मुश्किल है कि वह मानसिक अवस्था की वजह से ऐसा बोल रही है या फिर यह उसकी साजिश का हिस्सा है। सोमवार को उसने एक महिला पुलिसकर्मी से पानी मांगा। इस दौरान कहा कि आत्मा ने कई बार उसे मारने का प्रयास किया लेकिन वह बच गई। उसके उपचार में लगे एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि वह कुछ खा नहीं रही है।
विज्ञापन
3 of 10
इसी मकान में पत्नी बिमला के साथ रहता था राजेश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिखने में एकदम सामान्य है। पति की हत्या पर उसने न तो कोई अफसोस जाहिर किया है और न ही उसकी आंखों में एक बार भी आंसू नजर आए हैं। उससे जैसे ही पूछा जाता है कि क्या वह बातचीत के लिए तैयार है, वैसे ही कह देती है कि तबीयत ठीक नहीं है और चुप हो जाती है।
4 of 10
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसका उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. गुंजन उपाध्याय ने बताया कि उसकी हालत अब पहले से बेहतर है। उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट है। एमआरआई कराई गई है। इसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। उसके ठीक होने में कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन
5 of 10
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद ही वह ठीक से बातचीत कर पाएगी। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय गुरविंदर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपी के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने मौके से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
6 of 10
अस्पताल में भर्ती आरोपी महिला से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाकू से पेट फाड़कर की थी हत्या
मूल रूप से यूपी के सीतापुर के निवासी राजेश की हत्या 21 अगस्त को उनके ही घर में की गई थी। आरोप पत्नी बिमला पर है। दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। चीख सुनकर मकान मालिक रिंकू कमरे में पहुंचे थे। उन्होंने ही रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
7 of 10
अस्पताल में भर्ती आरोपी महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें बताया है कि वह जब कमरे में पहुंचे तो राजेश की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। किडनी और आंत निकले हुए थे। बिमला इन अंगों को कट्टे में पैक कर रही थी। उन्हें देखकर वह भाग गई और छत से कूद गई। घायल अवस्था में उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
8 of 10
घर में रखा चाकू और कट्टे में अंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
कुरुक्षेत्र में शुक्रवार रात करीब नौ बजे रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई। यहां पिहोवा रोड पर किराये पर रहने वाले मजदूर राजेश (40) की बर्बरता से हत्या की गई। एफआईआर के अनुसार, पत्नी बिमला ने रसोई के चाकू से बड़ी जोर से देर तक बार कर पति के पेट को बुरी तरह फाड़ डाला। हमले में पति के पेट पर 37 सेटीमीटर गहरा और लंबा घाव हो गया जिससे आंतें और किडनी तक बाहर निकल आए। इसके बाद बिमला ने फर्श पर पड़े अंगों को कट्टे में पैक किया और फिर पहली मंजिल से गली में छलांग लगा दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
9 of 10
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने पुलिस को बताया कि राजेश मूल रूप से यूपी के सीतापुर का रहने वाला था। वह रिंकू के मकान में पहली मंजिल पर पत्नी बिमला के साथ रहता था। शुक्रवार की रात दोनों के बीच झगड़े की आवाज सुनाई दे रही थी। ऐसा अक्सर होता रहता था, इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसी बीच अचानक किसी के गिरने की आवाज आई। लोगों ने जाकर देखी तो बिमला सड़क पर पड़ी थी। उसे अस्पताल भेजकर लोग ऊपर कमरे में गए तो वहां का मंजर देखकर स्तब्ध रह गए।
कमरे में राजेश का खून से लथपथ शव पड़ा था। फर्श से दीवार तक खून से सने थे। कमरे के एक कोने में कट्टा रखा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टा खुलवाया तो इसके अंदर राजेश के अंग रखे मिले। पुलिस को मौके पर तीन चाकू पड़े मिले। इनमें से एक खून से सना था। पुलिस ने रिंकू की तहरीर पर शनिवार को घटना की प्राथमिकी दर्ज की।